फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Miss and Mrs. Rajasthan Glam 2026: From fashion to confidence a new initiative for women empowerment

मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैम 2026: फैशन से आत्मविश्वास तक, महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल

Sun, 01 Feb 2026 09:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 01 Feb 2026 09:35 PM IST
सार

जयपुर में मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैम 2026 का भव्य लॉन्च हुआ। शो के ऑर्गेनाइजर चिराग चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन के ऑडिशन और गतिविधियां जयपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
Miss and Mrs. Rajasthan Glam 2026: From fashion to confidence a new initiative for women empowerment
मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की महिलाओं को फैशन, आत्मविश्वास और पहचान का नया मंच देने की दिशा में मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैम 2026 सीज़न की भव्य लॉन्चिंग जयपुर में की गई। लॉन्चिंग सेरेमनी में फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रमुख चेहरे, शो के पार्टनर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजस्थान की बेटियों को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य को विस्तार से साझा किया गया।
विज्ञापन


शो के ऑर्गेनाइजर चिराग चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सीजन के ऑडिशन और गतिविधियां जयपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजस्थान के हर क्षेत्र की महिलाओं को समान अवसर मिल सके और छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आ सकें। ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप ग्रूमिंग सेशंस, प्रोफेशनल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और रनवे शोकेस दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: 'कागजी आंकड़ों का बजट, जनता के लिए निराशाजनक', कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कसा तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैम 2026 केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण का एक मजबूत राज्य-स्तरीय प्लेटफॉर्म है। इस पेजेंट का उद्देश्य प्रतिभागियों को फैशन, लाइफस्टाइल और ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में सशक्त पहचान दिलाना है। विनर और फाइनलिस्ट्स को भविष्य में फैशन डिजाइनर्स, लक्जरी ब्रांड्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और मीडिया हाउसेज के साथ काम करने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed