{"_id":"65c214db5a91d7fe170156b5","slug":"manindra-mohan-srivastava-becomes-chief-justice-of-rajasthan-high-court-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव बने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव बने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Tue, 06 Feb 2024 04:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:45 PM IST
सार
Rajasthan News: राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। बता दें कि जस्टिस श्रीवास्तव ने हिंदी में शपथ ली।
विज्ञापन
शपथ लेते मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जस्टिस एमएम श्रीवास्तव राजस्थान हाईकोर्ट के 42वें मुख्य न्यायाधीश बने है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान के नए मुख्य न्यायाधीश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के प्रारंभ में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राज्यपाल से मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रहे मौजूद
समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं मुख्य न्यायाधीश श्रीवास्तव के परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन