फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   LS Election: CP Joshi said - Old promises and slogans are the identity of Congress, BJP will win all the seats

LS Election: सीपी जोशी बोले- पुराने वादे और नारे कांग्रेस की पहचान, प्रदेश की सभी सीटों पर फिर से कमल खिलेगा

Fri, 12 Apr 2024 09:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 09:43 AM IST
सार

अनूपगढ़ और फलौदी में हुई राहुल गांधी की सभाओं को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने ताना मारते हुए कहा कि पुराने वादे और नारे कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। जनता अब किसी झांसे में नहीं आने वाली। विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनावों में भी प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
LS Election: CP Joshi said - Old promises and slogans are the identity of Congress, BJP will win all the seats
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अनूपगढ़ और फलौदी में हुई राहुल गांधी की सभाओं पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय राजस्थान आते हैं और बड़े-बड़े वादे करके फिर पांच साल गायब हो जाते हैं, जनता की कोई सुध नहीं लेते। चुनाव के समय फिर वही पुराने वादे और नारे कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। जनता सब समझ चुकी है अब वो किसी झांसे में नहीं आने वाली। प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम किया और लोकसभा चुनावों में भी सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत से भाजपा का कमल खिलाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर चुनावी मौसम आ गया है और राहुल गांधी फिर से जनता को गुमराह करने के लिए पूरे विश्वास के साथ झूठ बोल रहे हैं। तीस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की बात करने वाले राहुल गांधी बताएं कि राजस्थान के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और रोजगार देने का वादा पांच साल में भी पूरा क्यों नहीं कर पाए, पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ क्यों किया गया। किसान और गरीब के कल्याण की बात करने वाले राहुल गांधी ने यह क्यों नहीं बताया कि आजादी के बाद 55 सालों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने इतने सालों में किसान और गरीब कल्याण के लिए वादे और नारे देने के अलावा क्या किया। 
विज्ञापन


जोशी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने सत्ता में आने के लिए हमेशा सनातन का अपमान किया, राम मंदिर का विरोध किया, देश को जातिवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद दिया, जनता को सिर्फ वादे और नारे दिए। जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव के समय राहुल गांधी ने राजस्थान आकर दस तक की गिनती बोली और सरकार बनने के बाद इतने ही दिनों में किसानों का कर्जा माफ करने की बात की थी लेकिन सरकार बनने के बाद ना किसानों का कर्जा माफ हुआ ना उनकी सुध ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की सरकार आने के बाद ही किसानों को मजबूती मिली, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी अनेक योजनाओं का लाभ भी किसानों को मिला। मोदी सरकार में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले और कांग्रेस के लिए गरीबी हटाना अभी भी सिर्फ चुनावी नारा बना ही हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश ही नहीं दुनिया के लोकप्रिय नेता बन चुके हैं। इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार आना तय है, अबकी बार 400 पार आना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed