फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RJ Lok Sabha Chunav Live: जयपुर में बोले शाह, 500 वर्षों के बाद रामलला अपना जन्मदिन भव्य मंदिर में मनाएंगे

Mon, 15 Apr 2024 08:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 08:36 PM IST
खास बातें

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Live: प्रथम चरण के मतदान का समय नजदीक आते-आते दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने प्रदेश में अपने दौरों की रफ्तार बढ़ा दी है। आज दोपहर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अलवर और दौसा में अपने प्रत्याशियों का समर्थन करने पहुंचीं। वहीं शाम को अमित शाह जयपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Chunav Live: Priyanka said in the public meeting of Bandikui, Modiji only talks big
जयपुर में अमित शाह का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:33 PM, 15-Apr-2024
शाह ने सुबह जल्दी मतदान की दी सलाह
जयपुर में रोड शो के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को फिर एक बार राम मंदिर की याद दिलाई। शाह ने कहा कि 500 वर्षों के बाद 17 तारीख को रामलला अपना जन्मदिन भव्य मंदिर में मनाएंगे। इस दौरान लोगों ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। शाह ने भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थन में लोगों वोट की अपील करते हुए सलाह दी कि गर्मी बढ़ने से पहले ही सुबह जल्दी जाकर मतदान कर लेना। 
07:28 PM, 15-Apr-2024
विज्ञापन
07:25 PM, 15-Apr-2024

राजस्थानी साफा पहन गणेश जी नमन कर शाह ने शुरू किया रोड शो

देश के गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो शुरू हो गया है। अमित शाह अपने काफिले के साथ सांगानेरी गेट पहुंचे। अमित शाह ने के साथ में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे। अमित शाह ने दीया कुमारी उपमुख्यमंत्री राजस्थान से मुलाकात की। जयपुर की लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा से मुलाकात की और वहां मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात कर अमित शाह अपने रथ में सवार होकर रोड शो के लिए आगे बढ़े। अमित शाह जब सांगानेरी गेट से रोड शो करने के लिए आगे बढ़े तो सबसे पहले गणेश जी को हाथ जोड़कर नमन किया। अमित शाह को मुख्यमंत्री ने राजस्थानी साफा पहनकर उनका स्वागत किया। रोड शो हनुमान मंदिर से शुरू हो रहा है इसलिए अमित शाह का गदा देकर स्वागत किया गया।
06:52 PM, 15-Apr-2024
06:50 PM, 15-Apr-2024

फूल नहीं चिंगारी है, हम भारत की नारी हैं



अमित शाह की रैली में आगे आगे चलने वाली महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। एक तरफ अमित शाह के आने का इंतजार हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ महिला मोर्चा 'फूल नहीं चिंगारी है, हम भारत की नारी हैं' का नारा देते उत्साह दिखा रही हैं।
06:24 PM, 15-Apr-2024

जयपुर में शाह के रोड की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता


जयपुर में होने वाले गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो का 25 जगह स्वागत करने की तैयारी है। इसमें व्यापार मंडल के लोग, अलग-अलग विधानसभा के कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं। शाह का ये रोड शो लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:00 PM, 15-Apr-2024
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
कहा- अर्जुन की तरह मछली की आंख पर निशाना लगाइये
प्रियंका ने कहा कि आस्था का प्रमाण त्याग होता है, ना कि सत्ता को पकड़कर रखना। देश में जो सरकार चल रही है वो सिर्फ अपने लिए और अपने उद्योगपति मित्रों के लिए चल रही है। ये तो खुलेआम बोल देते हैं कि हम सरकार तोड़ देंगे। हमारा देश आगे बढ़ा है क्योंकि यहां लोकतंत्र है, यहां की सरकारों ने जनता को सबसे ऊपर रखा है। आज आप सबको दबाने का काम हो रहा है। आपको बहकाने की बातें की जा रही हैं क्योंकि लोकतंत्र को खत्म करना है। ये लोग संविधान को खत्म करने की बातें करते हैं, इससे आपके अधिकार भी खत्म होंगे। ये संविधान को बचाने का चुनाव है। इस चुनाव में अर्जुन की तरह मछली की आंख को देखकर निशाना लगाइये। अपना ध्यान, अपने भविष्य पर अपने ऊपर लगाइये। मांस-मछली, धर्म- जाति पर ध्यान मत लगाइये। जागरूक होकर देश को इन लोगों से बचाइये।
03:56 PM, 15-Apr-2024
आपके हाथ में शक्ति है, बोलीं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि आप कुछ देख नहीं रहे हैं, मोदी जी जो कुछ कर रहे हैं। इससे आपका नुकसान हो रहा है, मोदीजी का नहीं। ना ही इसमें मेरा नुकसान हो रहा है क्योंकि आपकी कृपा से हम सबका भविष्य सुरक्षित है लेकिन आपके भविष्य का क्या? आपका भविष्य सुरक्षित रखने का काम कौन कर रहा है? उद्योगपतियों की शादी में लाखों-करोड़ों खर्च करने की बात आप सुन रहे हो लेकिन किसान अपनी बेटी की शादी कर्ज लेकर कर रहा है। क्या आप सबने मान लिया है कि ये सब ऐसे ही चलेगा? इस स्थिति को बदलने की शक्ति आपके हाथ में है। मैं सिर्फ आपको जागरूक बनने की बात कह रही हूं।
03:33 PM, 15-Apr-2024
नोटबंदी की बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि नोटबंदी करके आपने सबको कतार में खड़ा कर दिया। मेरे बच्चों की टीचर ने मुझे बताया कि उनकी 85 साल की मां ने पैसे इकट्ठे करके पलंग के नीचे छुपाकर रखे थे। नोटबंदी के समय पैसे देने पड़े। मोदीजी ने कहा काला धन आएगा। आठ साल बाद काले धन की सूची आ गई कि किसने कितना चंदा दिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव हैं इसलिए यह नहीं कह रही हूं। मुझे सचमुच दुख होता है। आपके-मेरे पूर्वजों ने देश के लिए जान दी है। मैंने अपनी दादी और पिता की शहादत देखी है। हमारी हिंदू धर्म की परंपरा है। लेकिन हमने क्या सत्ता के कारण भगवान राम को पूजा है? सत्ता को पूजना हमारा धर्म नहीं है। हमारे धर्म ने हमें सिखाया है कि हमारी श्रद्धा उसके प्रति है, जिसने सेवा भाव से, आदर से जनता की सेवा की। हम सब इसी भावना को अपने नेता में ढूंढते हैं। हो सकता है कि आप लोगों ने मोदीजी के मन में यह भावना देखी हो, लेकिन आज की क्या परिस्थिति है, आप देखिये। सत्ता के लिए सरकारें तोड़ी जा रही हैं। पैसों के बल पर विधायक खरीदे जा रहे हैं। आपकी सेवा भावना और नैतिकता कहां है?
03:25 PM, 15-Apr-2024
मोदीजी ने सबसे चंदा लिया

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी ने जिससे काम करवाया, सबसे चंदा लिया और आपको सिर्फ पांच किलो राशन दिया। सारे बड़े कारोबार तो उन्होंने अपने मित्रों को दे दिए। उनके कर्ज माफ कर दिए लेकिन किसानों के नहीं। हेलिकॉप्टर में मेरे साथ बैठे सीआरपीएफ के अफसर ने मुझे बताया कि उनके गांव के बच्चे सेना में भर्ती होने के लिए सवेरे से दौड़ते हैं। मोदीजी ने अग्निवीर योजना लाकर इन बच्चों के सपने तोड़ दिए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed