फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   LS Election 2024: BJP's big bet, Manvendra Singh will join the party, PM's rally in Barmer and Dausa today

LS Election 2024: BJP का बड़ा दांव, मानवेंद्र सिंह पार्टी ज्चाइन करेंगे, आज बाड़मेर और दौसा में पीएम की रैली

Fri, 12 Apr 2024 10:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 10:35 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश की बाड़मेर और दौसा लोकसभा सीटों का दौरा करने आ रहे हैं। पहले बाड़मेर में पीएम मोदी की रैली होगी, इसके बाद शाम को दौसा में एक रोड शो किया जाएगा।

विज्ञापन
LS Election 2024: BJP's big bet, Manvendra Singh will join the party, PM's rally in Barmer and Dausa today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश की दो चुनौतीपूर्ण सीटों पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और रोड शो होगा। पीएम मोदी पहले बाड़मेर में रैली करेंगे, इसके बाद शाम को दौसा में रोड शो किया जाएगा। इन चुनावों में बाड़मेर सीट त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी पड़ी है। इसी के चलते भाजपा यहां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़ा सियासी दांव खेलने जा रही है। आज यहां पीएम की रैली होगी, जिसमें पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह भाजपा ज्वाइन करेंगे। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के लिए बीजेपी का यह दांव बड़ी चुनौती माना जा रहा है। 

विज्ञापन


बीजेपी को उम्मीद है कि जसोल की वापसी से उन्हें राजपूत समाज का समर्थन मिलेगा साथ ही मानवेंद्र को पार्टी में वापस लेकर भाजपा एक सहानुभूति का कार्ड भी खेलना चाहती है क्योंकि कुछ समय पहले ही मानवेंद्र परिवार सहित सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसमें उनकी पत्नी का निधन भी हो गया था।
विज्ञापन


मानवेंद्र सिंह जसोल ने बाड़मेर में तीन बार, एक बार विधायक के रूप में और दो बार सांसद के रूप में चुनाव लड़ा है और तीन में दो चुनाव उन्होंने बीजेपी के टिकट पर लड़े हैं, जबकि अन्य एक चुनाव में वे कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से अनबन के बाद मानवेंद्र सिंह जसोल ने 2018 में बीजेपी छोड़ दी थी और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। उस वक्त उन्होंने 'कमल का फूल हमारी भूल' नारा भी दिया था। इसके बाद उन्होंने वसुंधरा राजे के खिलाफ झालावाड़ में चुनाव भी लड़ा था लेकिन अब लोकसभा चुनाव 2024 के पहल चरण की वोटिंग से मात्र एक हफ्ता पहले वे बीजेपी में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवेंद्र की वापसी का सीधा नुकसान रविंद्र सिंह भाटी को होता नजर आ रहा है। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि क्या राजपूत वोटर भाटी को छोड़ मानवेंद्र के साथ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed