फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lapse in players' security Jaipur IPL match ceremony function two youths entered the field one reached Kohli

Jaipur News: खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक, सेरेमनी फंक्शन के बीच मैदान में घुसे दो युवक, एक कोहली तक पहुंचा

Sun, 13 Apr 2025 10:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Apr 2025 10:43 PM IST
सार

खिलाड़ियों की सुरक्षा से जुड़ी यह कोई पहली चूक नहीं है। पिछले साल भी एक मैच के दौरान विराट कोहली के पास एक दर्शक पहुंच गया था। बावजूद इसके आयोजकों और खासकर राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
Lapse in players' security Jaipur IPL match ceremony function two youths entered the field one reached Kohli
सेरेमनी फंक्शन के दौरान मैदान में घुसे दो युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद आयोजित सेरेमनी फंक्शन के दौरान दो युवक सुरक्षा घेरे को भेदते हुए मैदान में घुस गए। इससे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है, साथ ही राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन की लापरवाही को भी सामने आई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का मुकाबला देखने आया एक युवक साउथ स्टैंड से मैदान में घुसने में सफल रहा, जबकि दूसरा युवक नॉर्थ स्टैंड से दौड़ता हुआ सीधे खिलाड़ियों के पास पहुंच गया। वह विराट कोहली के बेहद करीब आ गया था, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि स्टेडियम में सुरक्षा इंतजाम केवल कागजों तक ही सीमित थे। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और टीम मैनेजमेंट ने तुरंत दोनों युवकों को पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बीकानेर में दुनिया का सबसे बड़ा बैंक नोट, जानिए क्या है इसकी खासियत?
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की सुरक्षा से जुड़ी यह कोई पहली चूक नहीं है। पिछले साल भी एक मैच के दौरान विराट कोहली के पास एक दर्शक पहुंच गया था। बावजूद इसके आयोजकों और खासकर राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 

ये भी पढ़ें:  RCB की जर्सी और विराट की तरह लुक बनाकर जूस बेचने निकला कोहली का फैन; टीम की जीत पर कही यह बात

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का प्रबंधन इस लापरवाही को लेकर बेहद नाराज है। उनका कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जयपुर में जो कुछ हुआ, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन पर यह जिम्मेदारी थी कि वह न केवल अपने खिलाड़ियों, बल्कि विरोधी टीम के खिलाड़ियों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करे। लेकिन, जिस तरह से सुरक्षा घेरे को तोड़ना आसान साबित हुआ, वह बताता है कि या तो व्यवस्थाएं कमजोर थीं या फिर उन्हें गंभीरता से लिया ही नहीं गया। 

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed