फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   The world's largest bank note reached Bikaner, bank note based on nature conservation

Rajasthan News: बीकानेर में दुनिया का सबसे बड़ा बैंक नोट, जानिए क्या है इसकी खासियत?

Sun, 13 Apr 2025 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 04:57 PM IST
सार

सुधीर लुणावत ने बताया कि यह विशेष नोट वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सम्मेलन की 50वीं वर्षगांठ की स्मृति में जारी किया गया है।

विज्ञापन
The world's largest bank note reached Bikaner, bank note based on nature conservation
बीकानेर में पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा बैंक नोट, प्रकृति संरक्षण की थीम पर आधारित है बैंक नोट

विस्तार

विश्व का सबसे बड़ा बैंक नोट अब बीकानेर की धरा पर है। अफ्रीकी देश बुरुंडी द्वारा हाल ही में जारी किया गया 10,000 फ्रैंक मूल्यवर्ग का स्मारक नोट, जिसे आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा बैंक नोट घोषित किया गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मलेशिया के वर्ष 2017 में जारी 600 रिंगिट के नोट के नाम था, जिसे अब बुरुंडी के इस नोट ने पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन


प्रकृति-संरक्षण की थीम पर आधारित है यह बैंकनोट
सुधीर लुणावत ने बताया कि यह विशेष नोट वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सम्मेलन की 50वीं वर्षगांठ की स्मृति में जारी किया गया है। इसके अग्रभाग पर अफ्रीका के प्रमुख और विशाल जीवों जैसे शेर, जिराफ, भैंस, तेंदुआ, अफ्रीकी हाथी और गैंडे पर बैठे दुर्लभ पक्षी की तस्वीरें अंकित हैं। ये सभी जीव CITES द्वारा संरक्षित श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पापा को मारना होगा, नहीं तो वे हमें मार डालेंगे, बेटी ने प्रेमी से कहा, फिर खेला खूनी खेल; ऐसे काटी गर्दन

नोट में झलकती है बुरुंडी की संस्कृति और पहचान
नोट के पिछले भाग में फ्रेंच भाषा में विवरण के साथ-साथ बुरुंडी का राष्ट्रीय चिन्ह, पारंपरिक नृत्य, ढोल वादक, राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रीय ध्वज, केंद्रीय बैंक का लोगो और देश का मानचित्र दर्शाया गया है, जो इसे एक कलात्मक और सांस्कृतिक दस्तावेज भी बनाता है।


नोट के सुरक्षा फीचर्स भी कमाल के
इस बैंकनोट में दो सुरक्षा थ्रेड्स, ग्लोब का वॉटरमार्क और दो सुनहरे तारे हैं, जो नोट को अलग-अलग कोणों से देखने पर रंग बदलते हैं। यह न केवल एक संग्रहणीय वस्तु है, बल्कि तकनीकी रूप से भी अत्यंत उन्नत है।

ये भी पढ़ें:  प्रदीप मिश्रा की कथा और भगदड़ का पुराना नाता, चार साल में छह हादसे, कई घायल; एक की मौत

केवल 1000 प्रतियां, संग्रहकर्ताओं में मची होड़
इस अद्भुत नोट की केवल 1000 प्रतियां ही प्रिंट की गई हैं, जिससे इसकी दुर्लभता व संग्रहणीय महत्व और भी बढ़ गया है। दुनियाभर के करेंसी प्रेमियों के बीच यह नोट चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के दोषी को फांसी; जज ने फैसले में लिखी कविता- खेलने की उम्र में खिलौना बना दिया...

बीकानेर बना करेंसी संग्रहण का केंद्र
सुधीर लुणावत द्वारा प्राप्त यह नोट बीकानेर को वैश्विक करेंसी मैप पर एक विशेष स्थान दिलाता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल स्थानीय गौरव है, बल्कि यह भारत के करेंसी इतिहास के लिए भी एक अनमोल धरोहर बन गई है।

 

बीकानेर में पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा बैंक नोट, प्रकृति संरक्षण की थीम पर आधारित है बैंक नोट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed