{"_id":"6629f5b89e2d1bd1c203f14b","slug":"jee-main-result-five-students-from-rajasthan-who-scored-100-percent-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main Result: NTA ने जारी किया सेशन-टू का परिणाम, 100 प्रतिशत स्कोर करने वाले राजस्थान के पांच विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Main Result: NTA ने जारी किया सेशन-टू का परिणाम, 100 प्रतिशत स्कोर करने वाले राजस्थान के पांच विद्यार्थी
Thu, 25 Apr 2024 11:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:49 AM IST
सार
JEE Main Result: परीक्षा में शामिल 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों में 100 प्रतिशत स्कोर करने वाले 56 उम्मीदवारों की सूची में राजस्थान के पांच विद्यार्थी भी शामिल।
विज्ञापन
जेईई मेन्स सेशन टू का परिणाम जारी।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अप्रैल में आयोजित जेईई मेन्स सेशन टू का रिजल्ट बुधवार देर रात जारी किया। एनटीए की ओर से आयोजित जेईई मेन्स सेशन टू की परीक्षा में जो विद्यार्थी 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल 2024 को शामिल हुए थे वो अपना परीक्षा परिणाम जारी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। जेईई मेन्स में नीलकृष्ण ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। वहीं, 100 प्रतिशत स्कोर हासिल करने वालों में पांच विद्यार्थी राजस्थान के हैं।
जानकारी के अनुसार एनटीए ने बुधवार रात जेईई मेन्स सेशन टू का परिणाम जारी किया है। परीक्षा में शामिल 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों में 100 प्रतिशत स्कोर करने वाले 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें से राजस्थान पांच विद्यार्थी आदित्य कुमार, हिमांशु ठालोर, आकाश चापलौट, ईशान गुप्ता और याशनी रावत शामिल हैं।
स्कोर और रैंक कार्ड के लिए लिंक परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी वेबसाइट jeemain.nta.ac.in. पर जाकर ‘JEE Main Session 2 Result 2024’ लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।