{"_id":"66c024a918634d416104b728","slug":"jaipur-youth-dies-after-fight-in-shastri-nagar-area-one-accused-arrested-additional-police-force-deployed-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur : शास्त्री नगर इलाके में झगड़े के बाद युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur : शास्त्री नगर इलाके में झगड़े के बाद युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया
Sat, 17 Aug 2024 09:48 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 09:48 AM IST
सार
कल रात शहर के शास्त्री नगर इलाके में ई रिक्शा में सवार लोगों के साथ हुए झगड़े में युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में बीती रात एक झगड़े के बाद 36 वर्षीय युवक दिनेश स्वामी की मौत हो गई। स्वामी बस्ती निवासी दिनेश स्वामी अपने साथी जितेंद्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे था, तभी आजाद कॉलोनी में उसकी स्कूटी की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में सवार तीन युवकों और दिनेश के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इस घटना के बाद दिनेश स्वामी अपने घर पहुंचा लेकिन वहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन