फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: US Vice President JD Vance on India tour from April 21, will meet PM Modi and Security Advisor Doval

Rajasthan: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से भारत दौरे पर, पीएम मोदी और डोभाल से करेंगे मुलाकात

Sat, 19 Apr 2025 03:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Apr 2025 03:19 PM IST
सार

Jaipur News: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी भारत यात्रा की शुरुआत दिल्ली से करेंगे, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मुलाकात प्रस्तावित है। उसके बाद जयपुर प्रवास पर रहेंगे, जहां आमेर महल का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Jaipur: US Vice President JD Vance on India tour from April 21, will meet PM Modi and Security Advisor Doval
जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस के साथ। - फोटो : एएनआई / एक्स @brandonpromo

विस्तार

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल से अपने भारत दौरे की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, वेंस अपनी यात्रा की शुरुआत दिल्ली से करेंगे, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मुलाकात प्रस्तावित है। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक, सुरक्षा और व्यापारिक साझेदारी को लेकर अहम चर्चाएं होने की संभावना है।

विज्ञापन

 

Jaipur: US Vice President JD Vance on India tour from April 21, will meet PM Modi and Security Advisor Doval
डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : ANI

जयपुर में राजकीय स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम
दिल्ली के बाद उपराष्ट्रपति वेंस 21 अप्रैल को ही जयपुर पहुंचेंगे, जहां वे एक भव्य रिसेप्शन में शामिल होंगे। अगले दिन 22 अप्रैल को वे जयपुर के प्रसिद्ध आमेर महल का दौरा करेंगे। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर उनके स्वागत में मौजूद रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: चपरासी भर्ती के लिए 10वीं पास से लेकर PhD धारक-डॉक्टर भी कर रहे आवेदन, 18.5 लाख से ज्यादा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaipur: US Vice President JD Vance on India tour from April 21, will meet PM Modi and Security Advisor Doval
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। जहां वे भारत-अमेरिका के व्यापारिक संबंधों पर अपने विचार साझा करेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद वेंस गणमान्य अतिथियों के साथ लंच करेंगे। शाम को वेंस की मुलाकात राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से प्रस्तावित है।
 
आमेर किला आम पर्यटकों के लिए रहेगा बंद
अमेरिका के उपराष्ट्रपति आगामी 22 अप्रैल को राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल का दौरा करेंगे। इस विशेष अवसर पर आमेर महल को आम पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। आमेर महल के अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति सुबह नौ बजे आमेर महल पहुंचेंगे और लगभग ढाई घंटे तक वहां रुकेंगे। इस दौरान उनके साथ उनके परिजन भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए महल में लगातार रिनोवेशन और सफाई का कार्य किया जा रहा है। उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत आमेर महल के हर कोने पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां भी राजस्थानी पारंपरिक अंदाज में की जा रही हैं।
 
20 सरकारी गाड़ियां रहेंगी काफिले में, मेडिकल टीम भी अलर्ट पर
वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए उनके निजी वाहनों के साथ-साथ राजस्थान सरकार की 20 गाड़ियां काफिले में शामिल होंगी। खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, एक विशेष एम्बुलेंस भी काफिले का हिस्सा होगी, जिसमें वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी। इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए कुछ अस्पतालों को भी चिन्हित किया गया है।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: अजमेर दरगाह मामले में आज सिविल कोर्ट में होने वाली सुनवाई टली, अब अगली तारीख 31 मई
 

विज्ञापन

Jaipur: US Vice President JD Vance on India tour from April 21, will meet PM Modi and Security Advisor Doval
ताजमहल, आगरा - फोटो : अमर उजाला

आगरा में ताजमहल का करेंगे दीदार
जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल की सुबह वेंस विशेष विमान से आगरा रवाना होंगे। वहां वे अपने परिवार के साथ विश्वविख्यात ताजमहल का दीदार करेंगे। लगभग ढाई घंटे तक आगरा में रहने के बाद वे दोबारा जयपुर लौटेंगे और सिटी पैलेस का दौरा करेंगे। वहीं, अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा के समापन पर, वेंस 24 अप्रैल की सुबह जयपुर से वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed