फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Senior Citizen Loses 150,000 Rupees in Life Certificate Update Scam

जयपुर: लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने के नाम पर बुजुर्ग से डेढ़ लाख की साइबर ठगी

Tue, 27 Oct 2026 04:09 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 27 Oct 2026 04:09 PM IST
सार

जयपुर में बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति ने 72 वर्षीय पेंशनर को लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने का झांसा दिया। इसके बाद बुजुर्ग के खाते से अलग-अलग लेनदेन के जरिए डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jaipur Senior Citizen Loses 150,000 Rupees in Life Certificate Update Scam
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

जयपुर में पेंशन खाते का लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण-पत्र अपडेट कराने में मदद के नाम पर 72 वर्षीय बुजुर्ग से डेढ़ लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग को भरोसे में लिया और उनके खाते से अलग-अलग लेनदेन के जरिए रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर मुरलीपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बैंक कर्मचारी बनकर किया फोन

मुरलीपुरा निवासी विमलेश चंद्र जोशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और पेंशन खाते का लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने में मदद की पेशकश की।

विज्ञापन

आरोपी ने बुजुर्ग को भरोसा दिलाया कि अगले 24 घंटे में उनका जीवन प्रमाण-पत्र अपडेट हो जाएगा। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने उस पर भरोसा कर लिया।

यह भी पढें- रेलवे खबर: जयपुर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू, सांतरागाछी से 4 नवंबर और खातीपुरा से 6 नवंबर को होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन

खाते से निकले डेढ़ लाख रुपये

पीड़ित के मुताबिक, रात को मोबाइल और बैंक खाते की जानकारी जांचने पर उन्हें खाते से रुपये निकलने का पता चला। अलग-अलग लेनदेन के जरिए उनके खाते से कुल डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए थे। उन्होंने इन लेनदेन की अनुमति नहीं दी थी।

इसके बाद विमलेश चंद्र जोशी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी को किस तरह अंजाम दिया गया और इसमें कौन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed