फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Sees Another Spell of Rain; 30 Rajasthan Districts on Yellow Alert, More Rain Likely for 3-4 Days

Rajasthan Weather News: जयपुर में फिर बारिश का दौर, अगले 3-4 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; 30 जिलों में यलो अलर्ट

Sat, 08 Aug 2026 06:47 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 08 Aug 2026 06:47 AM IST
सार

जयपुर में बारिश का दौर जारी है। अगले 3-4 दिन बारिश के आसार हैं। 30 जिलों में यलो अलर्ट और सीकर-झुंझुनूं में भारी बारिश की चेतावनी है।

विज्ञापन
Jaipur Sees Another Spell of Rain; 30 Rajasthan Districts on Yellow Alert, More Rain Likely for 3-4 Days
राजधानी जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में शुक्रवार को बारिश का दौर जारी रहा। शहर के ग्रामीण इलाकों में एक इंच तक बारिश दर्ज की गई। चौमूं में सबसे ज्यादा 41 मिमी, शाहपुरा में 36 मिमी और पावटा में 26 मिमी बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और जयपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


जयपुर के अलावा विराटनगर और जमवारामगढ़ में 20-20 मिमी, आमेर में 12 मिमी, कोटपूतली में 10 मिमी, जयपुर कलेक्ट्रेट पर 4 मिमी तथा किशनगढ़-रेनवाल और कोटखावदा में 3-3 मिमी बारिश दर्ज की गई। चाकसू, कालवाड़ और आंधी में भी बारिश हुई।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सीकर और झुंझुनूं में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं भरतपुर में बीते चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। जल भराव की स्थिति देखते हुए जिला प्रशासन ने आज भरतपुर में स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। पूर्वी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


धौलपुर में पवर्ती खतरे के निशान के पास, अलर्ट जारी

धौलपुर में भी जोरदार बरसात हो रही है। जिले के  राजाखेड़ा में मूसलाधार बारिश के बाद कई कॉलोनियों की सड़कें पानी में डूब गईं। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन न अलर्ट जारी किया है। धौलपुर में भारी बरसात के चलते पावर्ती बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। बांध का जल स्तर 217.60 आरएल मीटर से बढ़कर 218.90 आरएल मीटर पर पहुंच गया है। पार्वती नदी अपने खतरनाक जलस्तर 481.8 मीटर के मुकाबले फिलहाल 475.48 मीटर पर बह रही है।


यह भी पढें- Rajasthan: सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा; सेवानिवृत्ति तक बीमा लाभ, गांवों में 125 दिन के काम की गारंटी

जयपुर में अगले 3-4 दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

लगातार बारिश से जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं, भरतपुर, अलवर, सीकर और चूरू में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। धौलपुर में पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed