{"_id":"665fed591b686d316a0c1919","slug":"jaipur-rural-ls-election-result-rao-rajendra-won-on-the-lead-of-jhotwara-victory-margin-was-lowest-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Rural LS Election Result: झोटवाड़ा की लीड पर चुनाव जीते राव राजेंद्र, सबसे कम रहा जीत का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Rural LS Election Result: झोटवाड़ा की लीड पर चुनाव जीते राव राजेंद्र, सबसे कम रहा जीत का अंतर
Wed, 05 Jun 2024 10:15 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:15 AM IST
सार
राजस्थान के चुनावों में सबसे रोचक मुकाबला जयपुर ग्रामीण सीट पर देखने को मिला। यहां भाजपा के राव राजेंद्र सिंह मात्र 1 हजार 615 वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं। हालांकि इस सीट पर नतीजों को लेकर काफी हो- हल्ला भी हुआ।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में लोकसभा चुनावों के नतीजे यूं तो चौंकाने वाले ही रहे लेकिन सबसे रोचक मुकाबला जयपुर ग्रामीण सीट पर देखने को मिला। नतीजों को लेकर यहां काफी हंगामा भी हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा ने मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग को लिखित में शिकायत भी दी लेकिन देर शाम राव राजेंद्र को विजयी घोषित कर दिया गया। हालांकि राव राजेंद्र सिंह मात्र 1615 वोटों के अंतर से चुनाव जीते, जबकि इसी सीट पर पिछला लोकसभा चुनाव बीजेपी ने करीब 3 लाख 93 हजार के मार्जिन से जीता था।
जिस जयपुर ग्रामीण सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे पहली चुनावी सभा हुई, वहीं पर बीजेपी को चुनाव जीतने में पसीने आ गए। बीजेपी ने यहां राव राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया था और उनके मुकाबले में कांग्रेस ने अनिल चौपड़ा को उतारा था, जिनका यह पहला चुनाव था इससे पहले चौपड़ा के पास सिर्फ विश्वविद्यालय का चुनाव लड़ने का अनुभव था। राव राजेंद्र इस लोकसभा में आने वाली 8 विधानसभाओं में से 6 पर हार गए सिर्फ झोटवाड़ा और फुलेरा से उन्हें लीड मिली, जबकि कोटपूतली, विराटनगर, शाहपुरा, आमेर, जमवारामगढ़ और बानसूर में अनिल चौपड़ा बाजी मार ले गए। इन 8 विधानसभाओं में से फुलेरा, शाहपुरा और आमेर में कांग्रेस विधायक हैं, शेष 5 सीटों पर बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीते हैं।
सिर्फ झोटवाड़ा से मिली लीड के आधार पर ही राव राजेंद्र चुनाव निकाल पाए। झोटवाड़ा ने राव राजेंद्र को करीब 90 हजार की लीड दी। अनिल चौपड़ा इस अंतर को नहीं पाट पाए।
विज्ञापन
विधानसभावार किसे कितने वोट मिले
अनिल चौपड़ा : कोटपूतली- 68195, विराटनगर- 62515, शाहपुरा- 78446, फुलेरा- 74520, झोटवाड़ा- 89603, आमेर- 87921, जमवारामगढ़-74560, बानसूर- 66533
राव राजेंद्र सिंह : कोटपुतली- 50169, विराटनगर- 59869, शाहपुरा- 55227, फुलेरा-78221, झोटवाड़ा- 170377, आमेर- 82996, जमवारामगढ़- 55975, बानसूर- 55355