फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Rs 2 Crore Gemstone Theft Mystery Solved, Arrest Sparks Relief in Johari Bazaar

जयपुर: ई-रिक्शा से कैसे गायब हुए 2 करोड़ के हीरे-रत्न? जवाहरात मंडी को हिला देने वाली चोरी का खुलासा

Mon, 19 Oct 2026 07:28 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 19 Oct 2026 07:28 AM IST
सार

जयपुर के जौहरी बाजार में दो करोड़ रुपये के कीमती रत्नों की चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुजरात की महिला को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।

विज्ञापन
Jaipur: Rs 2 Crore Gemstone Theft Mystery Solved, Arrest Sparks Relief in Johari Bazaar
आरोपी महिला की निशानदेही पर बरामद माल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के जौहरी बाजार में ई-रिक्शा से करीब दो करोड़ रुपये के कीमती रत्नों से भरे 13 पैकेट चोरी होने के मामले में पुलिस ने गुजरात की एक महिला को गिरफ्तार किया है। 15 अक्टूबर को हुई इस वारदात में कारोबारी के पैकेट से पन्ना और अन्य कीमती रत्न गायब हो गए थे। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी महिला का सुराग लगाया। पुलिस के अनुसार, महिला की निशानदेही पर चोरी किए गए रत्न बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


ई-रिक्शा में सफर के दौरान 13 पैकेट पार

पुलिस के अनुसार, वारदात 15 अक्टूबर को जौहरी बाजार इलाके में हुई थी। एक जेमस्टोन कारोबारी अपने कीमती रत्नों के पैकेट लेकर ई-रिक्शा में सफर कर रहा था। इसी दौरान उसके 13 पैकेट चोरी हो गए। इनमें पन्ना (एमरल्ड) समेत कई तरह के कीमती रत्न थे। इनकी कुल कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमें गठित की गईं और घटनास्थल के आसपास के रास्तों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए राहत, कोर्ट के चक्करों से मुक्ति,पीड़ितों को वापस मिलेंगे 5.67 करोड़

200 से ज्यादा कैमरों की फुटेज से मिला सुराग

जयपुर उत्तर के डीसीपी करण शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान गुजरात की रहने वाली महिला पर संदेह गहराया। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद महिला की निशानदेही पर उसकी झुग्गी से चोरी किए गए रत्नों के पैकेट बरामद कर लिए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में महिला अकेली शामिल थी या इसके पीछे कोई गिरोह भी काम कर रहा था।

 

पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए रत्नों में एमराल्ड रफ के 11 पैकेट शामिल थे। इनमें एक पैकेट का वजन 11.52 कैरेट और दूसरे पैकेट का वजन 144.60 कैरेट बताया गया है। सभी 11 पैकेटों का कुल वजन 942.52 कैरेट है। 


जौहरी बाजार में बड़ी चोरी से मचा था हड़कंप

जयपुर का जौहरी बाजार कीमती रत्नों और आभूषणों के कारोबार के लिए जाना जाता है। ऐसे इलाके में कारोबारी के सामान से करोड़ों रुपये के रत्न चोरी होने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई थी। कुछ ही दिनों में आरोपी तक पहुंचने और माल बरामद करने के बाद पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed