फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Police Tightens Rules on Traffic Challans, Sharing User ID May Invite Action

जयपुर: ट्रैफिक चालान कौन काट रहा है, अब पुलिस रखेगी हिसाब; आईडी दूसरे को दी तो होगी कार्रवाई

Mon, 05 Oct 2026 08:32 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 05 Oct 2026 08:32 AM IST
सार

जयपुर पुलिस ने ट्रैफिक चालान प्रक्रिया में सख्ती करते हुए अधिकृत अधिकारियों को अपनी यूजर आईडी किसी अन्य को देने से रोक दिया है। उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Jaipur Police Tightens Rules on Traffic Challans, Sharing User ID May Invite Action
फोटो: संवाद

विस्तार

यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान की प्रक्रिया को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्पष्ट किया है कि चालान बनाने के लिए अधिकृत अधिकारी अपनी यूजर आईडी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं दे सकेंगे। आदेश की अनदेखी करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 1 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 342 में कहा गया है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई के लिए विभिन्न थानों और यातायात शाखा में हेड कांस्टेबल और उससे ऊपर के अधिकारियों को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढें- आरपीएससी-एसआई भर्ती: कल से साक्षात्कार शुरू, 1076 पदों पर होगी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल को आईडी देने की शिकायत

आदेश में कहा गया है कि पुलिस के संज्ञान में आया है कि कुछ अधिकृत अधिकारी अपनी चालान यूजर आईडी कांस्टेबल को उपलब्ध करा देते हैं। इसके बाद उस आईडी का इस्तेमाल चालान बनाने के लिए किया जाता है। कमिश्नरेट ने इस व्यवस्था को नियमों के विपरीत मानते हुए स्पष्ट किया है कि अधिकृत अधिकारी किसी भी स्थिति में अपनी चालान यूजर आईडी किसी अन्य व्यक्ति को नहीं सौंपेंगे।

पुलिस कमिश्नरेट ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यानी चालान के लिए जारी यूजर आईडी की जिम्मेदारी अब सीधे अधिकृत अधिकारी की होगी।

सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा आदेश

कमिश्नरेट ने आदेश की प्रतियां विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स), अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों, सभी पुलिस उपायुक्तों, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों और सहायक पुलिस आयुक्तों को भेजी हैं। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षकों और रिजर्व पुलिस लाइन के निरीक्षक को भी आदेश की जानकारी दी गई है।

यातायात पुलिस की कमान बदलने के बाद आया आदेश

जयपुर यातायात पुलिस में हाल ही में नेतृत्व परिवर्तन भी हुआ है। दो दिन पहले हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में प्रवीण नाइक नुनावत को जयपुर यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद चालान प्रक्रिया में यूजर आईडी के इस्तेमाल को लेकर कमिश्नरेट ने यह स्पष्ट निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed