Jaipur Crime News: जयपुर में मर्करी कैफे हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, मैनेजर गिरफ्तार
जयपुर के बजाज नगर स्थित मर्करी कैफे हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारकर मैनेजर को गिरफ्तार किया। मौके से हुक्के, चिलम, पाइप और तंबाकू युक्त सामग्री जब्त की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में अवैध हुक्का बार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बजाज नगर थाना पुलिस ने एसएल मार्ग स्थित मर्करी कैफे हुक्का बार पर छापा मारकर उसके मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का संचालन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में बजाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
थानाधिकारी रामधन डोभाल के नेतृत्व में गठित टीम ने दुर्गापुरा स्थित एसएल मार्ग पर संचालित मर्करी हुक्का बार कैफे में दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस ने वहां से 3 हुक्के, 3 फ्लेवर से भरी चिलम, 6 पाइप, एक चिमटा और कोयला जलाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की।
यह भी पढें- नीट री-एग्जाम से पहले NTA का बड़ा फैसला, बिना बैंक डिटेल अपडेट किए भी मिलेगा एडमिट कार्ड; छात्रों को बड़ी राहत
कार्रवाई के दौरान हुक्का बार में मौजूद युवक-युवतियों के खिलाफ भी नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। वहीं कैफे के मैनेजर विनय अधिकारी (36) निवासी अशोक नगर, जयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोटपा अधिनियम की धारा 4A और 21A के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध हुक्का बारों पर निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।