फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Police Busts Fake Consumer Goods Racket, ₹25 Lakh Worth Counterfeit Products Seized, Four Arrested

Jaipur News: जयपुर में नकली घरेलू उत्पाद बनाने का बड़ा गिरोह पकड़ा, 25 लाख का माल जब्त; चार गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 12:12 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sun, 17 Aug 2025 12:12 PM IST
सार

Jaipur: पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों नावेद खान, अमन सैन और शंकर लाल शर्मा को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी मनीष कुमार गुप्ता फरार हो गया था। बाद में 16 अगस्त 2025 को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Jaipur Police Busts Fake Consumer Goods Racket, ₹25 Lakh Worth Counterfeit Products Seized, Four Arrested
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि सीएसटी पुलिस आयुक्तालय जयपुर को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ माफिया रिहायशी इलाकों में नकली देशी घी और अन्य ब्रांडेड घरेलू उत्पाद तैयार कर बाजार में बेच रहे हैं।

विज्ञापन


इस पर सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू सुरेन्द्र सिंह (RPS) के नेतृत्व में सीएसटी टीम, थाना सांगानेर सदर और एसीपी चाकसू की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए सचिवालय नगर, सांगानेर सदर थाना क्षेत्र स्थित मकान नम्बर 2769 पर छापा मारा।
विज्ञापन


छापे में पुलिस ने पाया कि मकान के अंदर नकली देशी घी (सरस, अमूल, कृष्णा, लोट्स, महान ब्रांड), नकली साबुन (गोदरेज नम्बर 01, डिटोल), नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, नकली आयोडेक्स, नकली सर्फ एक्सेल, टूथपेस्ट, विक्स वेपोरब, ईनो, फेयर एंड लवली, वैसलीन बॉडी लोशन, तानसेन पान मसाला, फेविक्विक और अन्य उत्पाद बनाए जा रहे थे। मौके से नकली पैकिंग सामग्री, लेबल, कार्टन, बारदाना और मशीनरी भी जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बाड़मेर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई पहली पारी की परीक्षा, DM डाबी ने दी जानकारी


पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों नावेद खान, अमन सैन और शंकर लाल शर्मा को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी मनीष कुमार गुप्ता फरार हो गया था। बाद में 16 अगस्त 2025 को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों पर अभियोग संख्या 631/2025 धारा 318(4), 274, 61(2) बीएनएस, 51ए, 63 कॉपीराइट अधिनियम 1957, 102, 103 ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से नकली प्रोडक्ट की सप्लाई चेन और अन्य नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed