फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Police Bust Interstate Mobile Theft Gang, Arrest 3 and Recover 19 Stolen Phones

जयपुर: चोरी के मोबाइल बेचने का ओएलएक्स पर खेल, साइबर ठगी के नेटवर्क से भी जुड़े तार

Mon, 19 Oct 2026 03:50 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 19 Oct 2026 03:50 PM IST
सार

जयपुर की सिंधी कैंप थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 19 मोबाइल, एक स्विफ्ट डिजायर कार और दो अन्य फोन बरामद किए। जांच में मेवात में साइबर ठगी के लिए चोरी के मोबाइल भेजने और ओएलएक्स पर बेचने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Jaipur Police Bust Interstate Mobile Theft Gang, Arrest 3 and Recover 19 Stolen Phones
मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर पश्चिम की सिंधी कैंप थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी और स्नैचिंग के 19 मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार और दो अन्य मोबाइल बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के मोबाइल मेवात भेजते थे, जहां से उनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जाता था। आरोपी चोरी के मोबाइल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ओएलएक्स पर भी बेचते थे।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 4 नवंबर 2025 को सिंधी कैंप इलाके में मोबाइल चोरी की वारदात के संबंध में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत मिली थी। परिवादी का सैमसंग S24 अल्ट्रा मोबाइल चोरी हो गया था। इस मामले में सिंधी कैंप थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि चोरी का मोबाइल ओएलएक्स पर बेचा गया है। पुलिस ने मोबाइल खरीदने वाले व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने इसे 50 हजार रुपये में खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने बेचने वालों तक पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान पंचायत चुनाव: जिला प्रमुख-प्रधान बनाने का जिम्मा दिग्गजों के हाथ, कहीं केंद्रीय मंत्री तो कहीं सांसद संभालेंगे मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा करने वाले युवकों से कराते थे चोरी और स्नैचिंग

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मोइन उर्फ शाहरुख मोबाइल चोरी और स्नैचिंग के गिरोह का सरगना है। वह जयपुर सहित दौसा और करौली में भी वारदात करवाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशा करने वाले युवकों को अपने साथ जोड़कर उनसे मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करवाता था। इसके बाद चोरी के मोबाइल इकट्ठा कर अपने साथी मोहम्मद अनस के जरिए हसीब मेव तक पहुंचाता था।

पुलिस के मुताबिक, मोइन चोरी के मोबाइल 3 से 5 हजार रुपये में मोहम्मद अनस और हसीब मेव को बेचता था। इसके बाद हसीब मेव इन मोबाइलों को 6 से 7 हजार रुपये में साइबर ठगी करने वाले लोगों तक पहुंचाता था। आरोपियों के पास जब करीब 20 से 25 मोबाइल फोन इकट्ठा हो जाते थे, तो उन्हें मेवात भेज दिया जाता था।


चोरी के मोबाइलों के फर्जी बिल बनाकर ओएलएक्स पर भी बेचते थे

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अच्छी स्थिति वाले मोबाइल फोन के फर्जी बिल तैयार कर उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ओएलएक्स पर बेचते थे। इसी तरीके से सिंधी कैंप क्षेत्र से चोरी किया गया सैमसंग S24 अल्ट्रा मोबाइल भी 50 हजार रुपये में बेचा गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अब तक करीब 150 से 200 मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग के जरिए जुटाकर मेवात, हरियाणा भेजने की बात स्वीकार कर चुके हैं। इन मोबाइलों का इस्तेमाल राजस्थान सहित अन्य राज्यों में साइबर अपराध करने वाले लोग करते थे।


जयपुर के कई थाना क्षेत्रों में वारदात की पुष्टि

पुलिस ने बरामद मोबाइलों की जांच में सिंधी कैंप, सदर, शिप्रापथ, ट्रांसपोर्ट नगर, आदर्श नगर, रामगंज, गलतागेट और तूंगा थाना क्षेत्रों के साथ दौसा के नांगल राजावतान तथा करौली जिले की वारदातों से भी संबंध की पुष्टि की है। अन्य मोबाइलों के संबंध में जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोइन उर्फ शाहरुख, मोहम्मद अनस और हसीब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया है। अब मेवात में साइबर ठगी के लिए मोबाइल उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed