फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Two Pairs of Superfast Special Trains Will Run Between Pune-Sanganer (Jaipur)-Pune, Learn More

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे के बीच चलेंगी दो जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें, जानें

Wed, 17 Sep 2025 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 17 Sep 2025 07:56 PM IST
सार

Jaipur News: रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे 02 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...। 

विज्ञापन
Jaipur News: Two Pairs of Superfast Special Trains Will Run Between Pune-Sanganer (Jaipur)-Pune, Learn More
स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे और सांगानेर (जयपुर) के बीच दो जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

 
पहली सेवा: द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
गाड़ी संख्या 01411 पुणे–सांगानेर (द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल 25 सितंबर 2025 से 6 नवंबर 2025 तक कुल 13 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हर गुरुवार और रविवार सुबह 9:45 बजे पुणे से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:40 बजे सांगानेर पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
वापसी में गाड़ी संख्या 01412 सांगानेर–पुणे (द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल 26 सितंबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक 13 फेरों में संचालित होगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार और सोमवार सुबह 11:35 बजे सांगानेर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे पुणे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरी सेवा: साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
गाड़ी संख्या 01405 पुणे–सांगानेर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 26 सितंबर 2025 से 7 नवंबर 2025 तक कुल 7 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार सुबह 9:45 बजे पुणे से रवाना होकर शनिवार सुबह 7:40 बजे सांगानेर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- कुलगुरु के बयान पर बवाल: अकबर-औरंगजेब... टिप्पणी पर भड़की ABVP, प्रो. सुनीता ने मांगी माफी; अब तक क्या हुआ?

 
वहीं गाड़ी संख्या 01406 सांगानेर–पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 27 सितंबर 2025 से 8 नवंबर 2025 तक 7 फेरों में चलेगी। यह ट्रेन हर शनिवार सुबह 11:35 बजे सांगानेर से रवाना होकर रविवार सुबह 9:30 बजे पुणे पहुंचेगी।
 
दोनों ही ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए समान कोच संरचना होगी। इसमें 04 थर्ड एसी, 06 सेकंड स्लीपर, 06 द्वितीय साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 कोच होंगे।

यह भी पढ़ें- Aurangzeb Remark Row: ‘कुलपति माओवादी सोच से प्रभावित, पहले वाले VC का क्या हुआ, सब जानते’- बोले मंत्री खराड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed