{"_id":"69020954b60c1ecfb2099afc","slug":"jaipur-news-sriganganagar-samastipur-and-jodhpur-patna-weekly-special-trains-extended-check-out-schedule-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train News: श्रीगंगानगर-समस्तीपुर और जोधपुर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, जानें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train News: श्रीगंगानगर-समस्तीपुर और जोधपुर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, जानें शेड्यूल
Wed, 29 Oct 2025 06:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 29 Oct 2025 06:02 PM IST
सार
Train Status: उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्योहारों पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए श्रीगंगानगर-समस्तीपुर और जोधपुर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की अवधि में दो-दो ट्रिप का विस्तार किया है। दोनों रेलसेवाओं के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
ट्रेन- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने दो साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो दीपावली और छठ पर्व के दौरान उत्तर और बिहार की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।
श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 04731/04732 (श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की अवधि में विस्तार किया गया है। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से 9 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक (दो ट्रिप) और समस्तीपुर से 11 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक (दो ट्रिप) संचालित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- दुखद: डोलियां उठने से छह दिन पहले उठी पिता की अर्थी, पेड़ से लटका मिला शव; बेटी ने लगाया ऐसा आरोप, वजह भी बताई
विज्ञापन
जोधपुर-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04831/04832 (जोधपुर-पटना-जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि भी बढ़ाई गई है। यह ट्रेन जोधपुर से 8 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक (दो ट्रिप) और पटना से 9 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक (दो ट्रिप) चलेगी।
समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों ट्रेनों के संचालन समय और ठहराव पूर्ववत रहेंगे। यात्रियों को केवल अतिरिक्त तिथियों का लाभ मिलेगा ताकि वे अपनी यात्रा की योजना आराम से बना सकें। यह निर्णय त्योहारों के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने और सीट उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम टिकट बुकिंग कर अपनी यात्रा सुगम बनाएं।
यह भी पढ़ें- Anta Bypoll: अंता उपचुनाव में नया सियासी समीकरण; केजरीवाल ने निर्दलीय नरेश मीणा को दिया समर्थन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन