फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Scorpio riding miscreants hit the jeweler and looted him, escaped with 10 kg silver and gold

Jaipur News: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने ज्वेलर को टक्कर मारकर लूटा, 10 किलो चांदी और सोना लेकर फरार

Sun, 29 Jun 2025 04:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 29 Jun 2025 04:31 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात एक ज्वेलर को टक्कर मारकर बदमाश उसके पास से सोना-चांदी लूट ले गए। लूट की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Jaipur News: Scorpio riding miscreants hit the jeweler and looted him, escaped with 10 kg silver and gold
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर के प्रताप नगर में सेक्टर 26 स्थित प्रेम मंदिर के पास शनिवार रात स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने बाइक पर आ रहे ज्वेलर प्रकाशचंद सोनी को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे बैग छीन लिया, जिसमें 10 किलो चांदी, एक तोला सोना और 20 हजार रुपए थे। घटना रात करीब सवा नौ बजे की है, जब वे अपनी दुकान शुभम ज्वेलर्स बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur Airport Bomb Threat: जयपुर एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बदमाशों ने स्कॉर्पियो से ज्वेलर की बाइक को टक्कर मारी, जिससे वे गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट कर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 10 किलो चांदी, एक तोला सोना और 20 हजार रुपए थे। लूट की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस सहित आसपास के थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं और बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू की। कंट्रोल रूम के निर्देश पर पूरे शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। थानाधिकारी मनोज बेरवाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed