फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Sanjay Dutt Meets CM Bhajanlal Sharma, Discusses Film City and New Film Policy

Jaipur News: संजय दत्त ने सीएम भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, फिल्म सिटी और नई फिल्म पॉलिसी पर चर्चा

Mon, 25 Aug 2025 07:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 07:45 AM IST
सार

अभिनेता संजय दत्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट करने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। मुलाकात के दौरान फिल्म सिटी निर्माण और नई फिल्म पॉलिसी पर गहन चर्चा हुई, जिससे राजनीतिक और फिल्मी दोनों गलियारों में हलचल तेज हो गई।

विज्ञापन
Jaipur News: Sanjay Dutt Meets CM Bhajanlal Sharma, Discusses Film City and New Film Policy
संजय दत्त ने सीएम से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त रविवार को मुंबई से जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सीएमआर में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राजस्थान में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने, फिल्म सिटी निर्माण और नई फिल्म पॉलिसी पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने संजय दत्त का स्वागत राधे-राधे लिखे दुपट्टे से किया और सोशल मीडिया पर इसे शिष्टाचार भेंट बताया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Cabinet: जयपुर में 3700 करोड़ रुपये लागत से 95 एकड़ में बनेंगे राजस्थान मण्डपम और जीसीसी टावर
विज्ञापन


सीएम से मुलाकात के बाद संजय दत्त अपने पुराने दोस्त और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल के घर पहुंचे, जहां उन्होंने बंसल परिवार के साथ समय बिताया। बंसल ने बताया कि संजू सिर्फ मुख्यमंत्री से मिलने जयपुर आए थे। उसके बाद हमारे घर आए और थोड़ी देर परिवार के साथ समय बिताकर मुंबई लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म सिटी पर नए सिरे से मंथन

गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्ममेकर केसी बोकाड़िया के फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर ब्रेक लग चुका है और अब राज्य सरकार बड़े नामचीन प्रोडक्शन हाउस और दिग्गज कलाकारों की ओर रुख कर रही है। जल्द ही नई फिल्म पॉलिसी भी लॉन्च होने वाली है। ऐसे में संजय दत्त और मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। संजय की इस अचानक यात्रा ने जयपुर में चर्चाओं को गर्मा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed