{"_id":"672b90263965d13c72019374","slug":"jaipur-news-rajasthan-bjp-president-madan-rathore-attacks-congress-hindi-news-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर का कांग्रेस पर हमला, बोले-विकास के कार्यों में अडचन पैदा करने की बजाए दे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर का कांग्रेस पर हमला, बोले-विकास के कार्यों में अडचन पैदा करने की बजाए दे सुझाव
Wed, 06 Nov 2024 09:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:19 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव एकजुट और संगठित रहने का आह्वान करते हैं। हमें एकजुटता के साथ मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस हर कार्य में केवल दोष ढूंढने का काम करती है। कांग्रेस के नेताओं को जनता से जुड़े कार्यों में रुकावट डालने के बजाय सरकार को बेहतर करने के सुझाव देने चाहिए। लेकिन, कांग्रेस नकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनके लिए योजनाएं शुरू कर रहे हैं। पीएम मोदी के भाषणों में सदैव परिवार भाव और वसुधैव कुटुंबकम का ही संदेश मिलता है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव एकजुट और संगठित रहने का आह्वान करते हैं। यदि देशवासी एक रहेंगे, संगठित रहेंगे और कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तो देश का विकास अवश्य होगा और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हमें एकजुटता के साथ मिलकर काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी एक व्यक्ति या पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर नीतियां या योजनाएं नहीं बनाई हैं। उन्होंने आम नागरिकों को केंद्रित कर योजनाओं का क्रियान्वयन किया है, चाहे वह 4.5 करोड़ आवास का मामला हो, किसान सम्मान निधि हो, खाद्य सुरक्षा योजना हो, शौचालय निर्माण योजना हो, एमएसपी बढ़ाने की योजना हो या अन्य किसी भी योजना का उद्देश्य हो, सभी योजनाएं आम जनता के कल्याण और उत्थान के लिए शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ग और हर समुदाय के लिए कार्य करते हैं और आम नागरिक के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि केवल चुनाव या उपचुनाव ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों से भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर जननेता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जालौर के भीनमाल और अलवर से आए गणमान्य लोगों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई गई। वहीं, झुंझुनू के राजपूत समाज के नेताओं और प्रतिनिधिमंडल से भी सीएमआर में मुलाकात की गई।
विज्ञापन