फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News :Pvt.hospital in Jaipur sealed after pregnant woman's Death; FIR filed against director and doctor

Jaipur News: निजी अस्पताल में प्रसूता व शिशु की मौत का मामला; अस्पताल सीज, संचालक व चिकित्सक पर FIR

Thu, 25 Sep 2025 07:32 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 25 Sep 2025 07:32 AM IST
सार

जयपुर के रायथल स्थित निजी अस्पताल में लापरवाही से गर्भवती महिला व गर्भस्थ शिशु की मौत पर चिकित्सा विभाग ने अस्पताल व सोनोग्राफी मशीन सीज़ करवाई। संचालक व डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज। विभाग ने गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि की।

विज्ञापन
Jaipur News :Pvt.hospital in Jaipur sealed after pregnant woman's Death; FIR filed against director and doctor
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 
विज्ञापन

राजधानी जयपुर स्थित रायथल के निजी अस्पताल की लापरवाही के कारण प्रसूता एवं गर्भस्थ शिशु की मौत मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई करते हुए कालाडेरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है एवं अस्पताल को सीज कर दिया गया है। 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने मामला संज्ञान में आते ही गहन जांच करने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग द्वारा जांच कमेटी गठित कर संपूर्ण तथ्यात्मक जानकारी एकत्र की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सुनीता महिला एवं जनरल हॉस्पिटल, रायथल को सीज करने के साथ ही संचालक सुरेश कुमार एवं चिकित्सक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि जानकारी के अनुसार मृतका मोनिका कंवर (25) पत्नी दीपक सिंह मूल निवासी बड़ी खाटू (जिला नागौर) थीं। उनका पीहर ग्राम रोजदा, खंड जालसू (जयपुर) में है। मोनिका पिछले दो माह से यहीं रह रही थीं। 20 सितम्बर की रात को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें रायथल स्थित सुनीता महिला एवं जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां परिजनों के अनुसार प्रसव संबंधी उपचार दिया गया। हालत बिगड़ने पर अगले दिन चौमूं के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- एसआई भर्ती-2021 लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग अटकी

परिजनों ने इस संबंध में थाना कालाडेरा को शिकायत दर्ज कराई। इस पर अप्राकृतिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक, जयपुर के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड गठित कर उप जिला चिकित्सालय चौमू में पोस्टमार्टम करवाया गया। विभागीय टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान एक महिला चिकित्सक मिली, जिसने स्वयं को (BAMS, CGO) बताया। अस्पताल प्रशासन, स्टाफ एवं पंजीकरण संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। सोनोग्राफी मशीन में अनियमितता पाए जाने पर उसे तत्काल सीज कर दिया गया। साथ ही उपखंड अधिकारी द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल को भी सीज कर दिया गया है।

इनका कहना है
प्रकरण में निष्पक्ष जांच, दस्तावेज सत्यापन एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

डॉ. अमित यादव -मिशन निदेशक एनएचएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed