{"_id":"68f72754befb406bf60d8c8e","slug":"jaipur-news-police-high-tech-law-exhibition-at-jecc-sitapura-opens-final-day-for-public-viewing-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जेईसीसी सीतापुरा में पुलिस की हाई-टेक कानून प्रदर्शनी का अंतिम दिन, आमजन के लिए खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जेईसीसी सीतापुरा में पुलिस की हाई-टेक कानून प्रदर्शनी का अंतिम दिन, आमजन के लिए खुला
Tue, 21 Oct 2025 11:56 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:56 AM IST
सार
JECC सीतापुरा में पुलिस की हाई-टेक प्रदर्शनी “नव विधान: न्याय की नई पहचान” का आज अंतिम दिन है। शाम पांच बजे तक खुली रहेगी प्रदर्शनी।
विज्ञापन
जेईसीसी सीतापुरा में पुलिस की हाई-टेक कानून प्रदर्शनी का अंतिम दिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में चल रही पुलिस की हाई-टेक प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन है। “नव विधान : न्याय की नई पहचान” थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में आमजन नए आपराधिक कानूनों के बारे में इंटरैक्टिव जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में अपराध होने से लेकर न्याय मिलने तक की प्रक्रिया का लाइव डेमो, वेपन फायरिंग सिमुलेटर और ड्राइविंग सिमुलेटर जैसे आकर्षक अनुभव मौजूद हैं। यह प्रदर्शनी 10 अलग-अलग जोनों में विभाजित है, जिसमें ऐतिहासिक हथियारों की फोटो गैलरी देखी जा सकती है और क्विज में भाग लेकर पुरस्कार जीतने का मौका भी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: एमबीबीएस छात्र को कजाकिस्तान में आया ब्रेन स्ट्रोक, एयरलिफ्ट करके जयपुर लाए, एसएमएस में भर्ती
विज्ञापन
युवाओं में दो सेल्फी पॉइंट्स पर खासा उत्साह देखा जा रहा है। डीजीपी श्री राजीव शर्मा ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आएं और कानून के नए स्वरूप को करीब से समझें।
प्रदर्शनी का समय और स्थान:
दिनांक: 21 अक्टूबर, 2025
समय: सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
स्थान: JECC, सीतापुरा, जयपुर