फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Notice from Governor's Secretariat to the Vice Chancellor of Rajasthan University

Jaipur News: राजस्थान विवि की कुलपति को राज्यपाल सचिवालय से नोटिस, संभागीय आयुक्त को जांच के निर्देश

Fri, 30 May 2025 07:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 30 May 2025 07:21 PM IST
सार

छात्रों और विपक्षी नेताओं की शिकायतों पर राज्यपाल सचिवालय ने जांच के आदेश देते हुए जयपुर के संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा है। छात्र नेता राहुल कुमार ने कुलपति के खिलाफ 26 सूत्रीय आरोप-पत्र राज्यपाल को सौंपा है।

विज्ञापन
Jaipur News: Notice from Governor's Secretariat to the Vice Chancellor of Rajasthan University
राजस्थान विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर स्थित राजस्थान विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार आरोप सीधे कुलपति अल्पना कटेजा पर लगे हैं, जिन पर वित्तीय, प्रशासनिक और अकादमिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। छात्रों और विपक्षी नेताओं की शिकायतों के आधार पर राज्यपाल सचिवालय ने इस मामले की जांच के आदेश देते हुए जयपुर के संभागीय आयुक्त को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


राज्यपाल को मिली शिकायतों में कहा गया है कि वर्ष 2021-22 में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीच प्रक्रिया में नई अधिसूचना जारी कर साक्षात्कार के नियमों में बदलाव कर दिया, जो यूजीसी के निर्धारित मानकों के विरुद्ध था। छात्रों ने इसे शैक्षणिक धोखाधड़ी करार दिया और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नरेश मीणा को मिली जमानत, लेकिन रहेंगे जेल में, जानें क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की ओर से तीन अप्रैल को राज्यपाल को एक पत्र सौंपा गया था, जिसमें विश्वविद्यालय में व्याप्त वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक गड़बड़ियों की शिकायत की गई थी। इसके बाद 16 अप्रैल को विपक्ष के वरिष्ठ नेता टीकाराम जूली ने भी इसी मुद्दे को उठाते हुए राज्यपाल को पत्र भेजा और तत्काल जांच की मांग की।



इन आरोपों में सबसे गंभीर आरोप विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित संविधान पार्क से जुड़ा है। छात्रों का कहना है कि 2024 में बने इस पार्क में न केवल वित्तीय घोटाला हुआ, बल्कि इसके स्तंभों पर ऐतिहासिक तथ्यों को भी गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने बताया कि इस मामले में एक जांच समिति का गठन भी किया गया था, परंतु उसके निष्कर्षों को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


ये भी पढ़ें- जोधा-अकबर बस एक कहानी! राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बोले-दासी से हुई थी शादी

छात्र नेता राहुल कुमार ने कुलपति के खिलाफ 26 सूत्रीय आरोप-पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसमें दावा किया गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मूलभूत ज़रूरतों की अनदेखी कर रहा है। छात्रावासों की स्थिति बेहद खराब है। वहीं कुलपति अपने सरकारी आवास की साज-सज्जा पर खर्च कर रही हैं। आरोप है कि छात्रों के लिए आवंटित बजट का दुरुपयोग निजी हितों के लिए किया गया है।

इस पूरे मामले में राजस्थान विश्वविद्यालय के पोस्ट डॉक्टरल फेलो डॉ. सज्जन कुमार सैनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तानाशाही एवं भ्रष्टाचारी अधिकारियों का विश्वविद्यालय में कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। आम छात्रों के पैसों का दुरुपयोग करने वाले कुलपति को बर्खास्त किया जाना चाहिए। राज्यपाल सचिवालय द्वारा संभागीय आयुक्त को भेजे गए जांच आदेश से उम्मीद है कि विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं की परतें खुलेंगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed