फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Student Leader Nirmal Choudhary Arrested, MLA Abhimanyu Poonia Accompanies Him to Police Station

Jaipur News: तीन साल पहले के मामले में छात्र नेता निर्मल चौधरी गिरफ्तार, विधायक अभिमन्यु पूनिया भी साथ पहुंचे

Sat, 21 Jun 2025 11:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:44 AM IST
सार

राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने आए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को पुलिस ने एक मामले में हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के नेताओं समेत आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Student Leader Nirmal Choudhary Arrested, MLA Abhimanyu Poonia Accompanies Him to Police Station
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता निर्मल चौधरी को शनिवार सुबह गांधीनगर थाना पुलिस ने वर्ष 2022 के एक पुराने मुकदमे में गिरफ्तार किया है। इस मामले में उन पर गांधीनगर थाने के तत्कालीन एसएचओ की वर्दी फाड़ने, राजकार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

विज्ञापन


डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी कानून के अनुसार की गई है।

निर्मल चौधरी को एग्जाम सेंटर से पकड़ा

निर्मल चौधरी दर्शनशास्त्र विषय के चौथे सेमेस्टर का पेपर देने राजस्थान यूनिवर्सिटी आए थे लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें सेंटर से हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके पर विधायक अभिमन्यु पूनिया भी परीक्षा केंद्र में मौजूद थे। सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया भी चौधरी के साथ ही पुलिस की गाड़ी में गांधीनगर थाने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि विधायक पूनिया के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं है और न ही उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई है। फिलहाल निर्मल चौधरी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara News: वन रक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में बांसवाड़ा से एक और आरोपी गिरफ्तार, जयपुर ले गई टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जयपुर में डॉ. राकेश विश्नोई की मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर धरना देने के दौरान की पिछले दिनों अभिमन्यू पूनिया व निर्मल की पुलिस के अफसरों के साथ झड़प भी हो गई थी। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता तथा आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। 

मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यू पूनिया एवं निर्मल चौधरी को परीक्षा देते समय हिरासत में लेना अन्यायपूर्ण व लोकतंत्र का उल्लंघन है। भाजपा सरकार ने पहले डॉ. राकेश विश्नोई के परिजनों की बात तक नहीं सुनी और जब इन जनप्रतिनिधियों ने उनके साथ न्याय के लिए धरना-प्रदर्शन किया तो इन पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया। जनप्रतिनिधियों को जनहित में आवाज उठाने का अधिकार है। राज्य सरकार अविलंब इन्हें रिहा करे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने भी बयान देते हुए कहा कि राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक अभिमन्यू पूनिया एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी को परीक्षा केंद्र से जबरन हिरासत में लेना अलोकतांत्रिक और अत्यंत निंदनीय है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैए से चुने हुए जनप्रतिनिधियों और छात्रशक्ति की आवाज को कुचलना चाहती है। सरकार का यह कृत्य अस्वीकार्य है। उन्हें अविलंब रिहा किया जाए अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन करेंगे।

आरएलपी  सुप्रीमो व सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि गिरफ्तारी करना न केवल जयपुर पुलिस का दोगलापन है बल्कि यह राजस्थान विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर जयपुर पुलिस का सीधा हमला है। बेनीवाल ने कहा- मैं इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक्स पर पोस्ट करके दोनों को तत्काल रिहा करने की मांग की है |

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed