फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Minister Jogaram Patel hits back at Ashok Gehlot's statement

Rajasthan News: मंत्री जोगाराम पटेल का पलटवार, बोले- तीव्र गति से हो रहे हैं फैसले इसलिए समझ नहीं पा रहे गहलोत

Sun, 06 Oct 2024 09:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कारनामों की परतें तो उनके जमूरे आए दिन दिल्ली में जांज एजेंसियों के सामने उधेड़ रहे हैं। इस कारण बौखलाहट में किसान मुख्यमंत्री को अपमानित करने पर उतारू हो गए हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: Minister Jogaram Patel hits back at Ashok Gehlot's statement
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का पलटवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी को राजस्थान का तेजी से होता विकास हजम नहीं हो पा रहा है। वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश के विकास के एजेंडे में अड़ंगे डालने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


पटेल ने कहा कि पेपरलीक के दोषियों पर कार्रवाई, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों को सम्मान, जल उपलब्धता के लिए मजबूत फैसले और बिजली में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम और अब 90 हजार नियुक्तियों का कैबिनेट फैसला देख कर अशोक गहलोत की नींद उड़ी हुई है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे शानदार फैसले एक किसान मुख्यमंत्री कैसे तीव्र गति से कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जनता को झूठे बयानों से बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके फरेब में आने वाली नहीं है क्योंकि गहलोत और डोटासरा के चेहरे को वो अच्छी तरह पहचानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने कहा कि अशोक गहलोत की बातों को सुन कर एक ही कहावत याद आ रही है, खुद मियां फजीहत औरों को नसीहत। अगर पांच साल उन्होंने जनता के कामों पर ध्यान दिया होता तो आज विपक्ष में नहीं बैठना पड़ता। पूरा कार्यकाल सरकार बचाने की जोड़-तोड़ में निकाल दिया। सत्ता की कुर्सी बचाने के लिए जयपुर और जैसलमेर के होटलों में सरकार और कांग्रेस के विधायक बन्द रखे गए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कारनामों की परतें तो उनके जमूरे आए दिन दिल्ली में जांज एजेंसियों के सामने उधेड़ रहे हैं। इस कारण बौखलाहट में किसान मुख्यमंत्री को अपमानित करने पर उतारू हो गए हैं।


उन्होंने कहा कि गहलोत राजस्थान में लगातार पूरी हो रही बजट घोषणाओं, संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत काम पूरे होने से मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से ध्यान भटकाना चाहते हैं। कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उन्होंने कैसे अप-डाउन कराई थी, जो जग जाहिर है। कांग्रेस के 5 साल के कारनामों से प्रदेश का विकास डाउन ही नहीं रसातल में चला गया। अब मात्र 10 माह में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed