{"_id":"67d267bc1fb40486fc0d82db","slug":"jaipur-news-massive-fire-in-fan-belt-warehouse-in-murlipura-over-three-dozen-fire-tenders-engaged-in-dousing-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: मुरलीपुरा में फैन बेल्ट गोदाम में भीषण आग, तीन दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: मुरलीपुरा में फैन बेल्ट गोदाम में भीषण आग, तीन दर्जन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
Thu, 13 Mar 2025 10:36 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:36 AM IST
सार
राजधानी के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में फैन बेल्ट के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में मंगलवार को एक फैन बेल्ट के गोदाम में भीषण आग लग गई। सीकर रोड स्थित यूको बैंक के ऊपर बने इस गोदाम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूरी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
तीन दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। आग की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आसपास की इमारतों को खाली करा दिया है। वहीं सीकर रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट हो सकता है आग लगने का कारण
हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे शॉर्ट सर्किट का मामला बताया जा रहा है। मौके पर मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन गोदाम में ज्वलनशील सामग्रियों के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। इस आगजनी से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है।