फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Lakhs of rupees defrauded by luring people to earn money by making pencils accused arrested

Jaipur News: पैंसिल बनाकर घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Apr 2025 08:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Apr 2025 08:56 PM IST
सार

2019 में मालवीय नगर थाने में तीन अलग-अलग शिकायतों में तुलसी गुर्जर और उसके साथी रविन्द्र गुर्जर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थीं। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार थे, अब पुलिस ने तुलसी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Jaipur News: Lakhs of rupees defrauded by luring people to earn money by making pencils accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों को पैंसिल बनाकर घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला शातिर ठग तुलसी गुर्जर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वर्ष 2019 से फरार चल रहे आरोपी को मालवीय नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम (आईपीएस) ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी (आरपीएस), सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य पूनिया (आरपीएस) तथा थानाधिकारी संग्राम सिंह के नेतृत्व में मालवीय नगर थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीकानेर में दुनिया का सबसे बड़ा बैंक नोट, जानिए क्या है इसकी खासियत?
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मामलों में फरार था आरोपी
वर्ष 2019 में मालवीय नगर थाने में तीन अलग-अलग शिकायतों में तुलसी गुर्जर और उसके साथी रविन्द्र गुर्जर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थीं। आरोप था कि दोनों ने पैंसिल निर्माण के नाम पर निवेश करवाकर लाखों रुपये वसूले और फिर कच्चा माल उपलब्ध कराने के बाद माल वापस नहीं लिया और न ही पैसे लौटाए।  
 
वारंट किए गए थे जारी 
काफी लंबे समय तक फरार रहने के कारण न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। मालवीय नगर पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और सूचनाओं के आधार पर आरोपी तुलसी गुर्जर (पुत्र बृजमोहन गुर्जर, उम्र 38 वर्ष, निवासी माली मोहल्ला, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर) को डिटेन कर तीनों मामलों में गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: RCB की जर्सी और विराट की तरह लुक बनाकर जूस बेचने निकला कोहली का फैन; टीम की जीत पर कही यह बात

सह आरोपी अब भी फरार
वहीं, मामले में शामिल आरोपी रविन्द्र गुर्जर की तलाश अभी जारी है। वह भी इन तीनों मामलों के साथ-साथ अन्य मामलों में भी वांछित है।

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed