Jaipur News: जयपुर पोलो टीम का शानदार प्रदर्शन, 12 टूर्नामेंट जीतकर जुलाई में यूके टूर 2025 के लिए होगी रवाना
जयपुर पोलो टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन के साथ 12 बड़े टूर्नामेंटों में जीत हासिल की। पूर्व राजघराने जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह का गोल ऑफ द ईयर सीजन की सबसे बड़ी झलक बना। 382 गोल और 68 मैच के साथ आंकड़ों में जयपुर टीम का दबदबा बना रहा।
विस्तार
जयपुर पोलो टीम ने 2024-25 के भारतीय पोलो सीजन का शानदार समापन करते हुए 22 में से 12 बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। टीम ने 8 बार सेमीफाइनल और 2 बार फाइनल में जगह बनाई। इस दौरान खेले गए 68 मैचों में टीम ने कुल 382 गोल किए। यह बात टीम के कप्तान पूर्व महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने गुरुवार को अशोक क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
सीजन की सबसे खास बात यह रही कि पूर्व महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह का पूर्व महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप फाइनल में किया गया गोल 'गोल ऑफ द ईयर' चुना गया। साथ ही जयपुर, जोधपुर और दिल्ली जैसे प्रमुख पोलो मैदानों पर टीम का दबदबा देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: एनएसयूआई नेता पर कार्रवाई को लेकर पीसीसी चीफ ने खोया आपा, भाजपा ने उठाए सवाल; जानें क्या
पूर्व महाराजा पद्मनाभ सिंह ने इन सभी जीतों को जयपुर शहर को समर्पित करते हुए दर्शकों और समर्थकों का आभार जताया। अब टीम जुलाई में यूके टूर 2025 के लिए रवाना होगी, जिसमें इंडियन पोलो डे जैसे बड़े आयोजन शामिल होंगे। पूर्व महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने कहा कि जयपुर हमारा घर है और हमें यहां के लोगों से जो स्नेह और समर्थन मिला है, वह हमारे लिए अनमोल है। इन जीतों का महत्व तब और बढ़ जाता है, जब हम इन्हें अपने शहर, अपने राज्य और देश के साथ साझा कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.