फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur news, Jaipur Hindi news, Jaipur viral news, security pension stuck, security pension news

Rajasthan: प्रदेश के 90 लाख लोगों की सिक्योरिटी पेंशन अटकी, कांग्रेस ने सीएम को लिखी चिट्ठी

Wed, 11 Sep 2024 09:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में सरकार की भुगतान व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। वित्त विभाग ने पहले करीब एक साल तक का बेरोजगारी भत्ता रोक लिया था अब महीनों से सोशल सिक्योरिटी पेंशन का भुगतान भी नहीं किया। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल सिक्योरिटी पेंशन जारी करने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा को चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन
Jaipur news, Jaipur Hindi news, Jaipur viral news, security pension stuck, security pension news
सिक्योरिटी पेंशन अटकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में जल्द ही उपचुनाव होने हैं। वहीं प्रदेश के 90 लाख लोग बीते 3 महीनों से सोशल सिक्योरिटी पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है।  कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने इस मामले में मंगलवार को राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा को एक पत्र लिखा है। जूली ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें जीवनयापन में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


योजना में 90 लाख से अधिक लाभार्थी
जूली ने अपने पत्र में लिखा, 'वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समाज के सभी वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना शुरू की थी। तब पेंशन राशि 500 रु. प्रतिमाह रखी गई थी। 2014 से 2018 के बीच तत्कालीन सरकार द्वारा पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी नहीं की गई। वहीं 2019 में तत्कालीन मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने पहले पेंशन राशि को 750 रु. प्रतिमाह किया। फिर 2023 में इसमें 15% बढ़ोत्तरी प्रतिवर्ष कर 1000 रु. प्रतिमाह का प्रावधान कर दिया, जिसके वर्तमान में 90 लाख से अधिक लाभार्थी हैं।'
विज्ञापन


'पेंशनधारी हर महीने पेंशन पाने के हकदार'
जूली ने आगे लिखा, 'मैं आपके ध्यान में लाना चाहूंगा कि मेरे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रहते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2023 में राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी कानून बनाया था जिसमें इन सभी वृद्धों, विकलांगों, विधवाओं और एकल महिलाओं को न्यूनतम 1,000 रुपये प्रति माह पेंशन (15% बढ़ोत्तरी प्रतिवर्ष के साथ) देने का प्रावधान है यानी ये सभी पेंशनधारक कानूनी तौर पर भी हर महीने पेंशन पाने के हकदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed