फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Jaipur Dairy Hikes Prices Again: Shrikhand, Flavored Milk & Cold Coffee Get Costlier

Jaipur News: जयपुर डेयरी ने बढ़ाए सरस उत्पादों के दाम: श्रीखंड, फ्लेवर्ड मिल्क और कोल्ड कॉफी महंगे

Wed, 03 Sep 2025 07:33 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 03 Sep 2025 07:33 AM IST
सार

Jaipur News: जयपुर डेयरी ने एक बार फिर सरस उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। अब 100 ग्राम श्रीखंड ₹25 में मिलेगा (₹5 की बढ़ोतरी), जबकि 200 एमएल फ्लेवर्ड मिल्क और कोल्ड कॉफी के कैन ₹40 में मिलेंगे (₹10 की बढ़ोतरी)।

विज्ञापन
Jaipur News: Jaipur Dairy Hikes Prices Again: Shrikhand, Flavored Milk & Cold Coffee Get Costlier
अजमेर सरस डेयरी की नई पहल

विस्तार

Jaipur News: राजस्थान में त्योहारी सीजन से शुरू होने के साथ ही डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी जोरदार इजाफा देखने को मिल रहा है।आमजन पर महंगाई का बोझ बढ़ाते हुए जयपुर जिला दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने एक बार फिर सरस ब्रांड के डेयरी उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। पहले घी और दूध के दाम बढ़ाने के बाद अब श्रीखंड, फ्लेवर मिल्क और कोल्ड कॉफी की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। जयपुर डेयरी से मिली जानकारी के अनुसार, केसर-पिस्ता फ्लेवर वाले श्रीखंड (100 ग्राम) की कीमत ₹20 से बढ़ाकर ₹25 कर दी गई है। यानी अब उपभोक्ताओं को 5 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। इसी तरह अप्रैल 2025 में बाजार में लॉन्च किए गए फ्लेवर्ड मिल्क और कोल्ड कॉफी (200 एमएल कैन) की कीमत ₹30 से बढ़ाकर ₹40 कर दी गई है। डेयरी उत्पादों में यह 33% की सीधी बढ़ोतरी है।

विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan News: बारांं में 30 अक्टूबर तक के लिए धारा 144 लागू, कलेक्टर, एसपी ने निकाला फ्लैगमार्च, जानिए वजह

विज्ञापन

इससे पहले, जयपुर डेयरी ने सरस घी (1 लीटर पैक) पर 20 रुपए की बढ़ोतरी की थी और टोंड, स्टैंडर्ड और गोल्ड दूध की सभी किस्मों पर 2 प्रति लीटर रुपए दाम बढ़ाए थे। अब नए उत्पादों की कीमतें बढ़ने से त्योहारी सीजन में आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक के बाद एक उत्पाद महंगे होने से महीने का बजट बिगड़ता जा रहा है। खासकर त्योहारों के समय जब डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ती है, तब इनकी कीमतें बढ़ना आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। हालांकि जयपुर डेयरी ने अभी तक कीमतों में बढ़ोतरी का कोई औपचारिक कारण नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed