फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Government schools in Jaipur will have their own playgrounds, land allocation approved

Jaipur News: हर स्कूल के पास होगा अपना खेल मैदान , जयपुर में 141 विद्यालयों को हुआ भूमि आवंटन

Thu, 14 Aug 2025 07:11 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 14 Aug 2025 07:11 AM IST
सार

 राजधानी जयपुर में अब हर सरकारी स्कूल के पास खेल मैदान होगा। राज्य सरकार ने 141 ऐसे सरकारी स्कूल चिन्हित किए हैं जिनके पास अपने खेल मैदान नहीं थे। अब इन स्कूलों को खेल मैदानों के लिए भूमि आवंटन को सीएम के स्तर पर मंजूरी दी जा चुकी है।
 

विज्ञापन
Jaipur News: Government schools in Jaipur will have their own playgrounds, land allocation approved
भजनलाल ने किया भूमि आवंटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर राजकीय कार्यालयों के लिए भूमि आवंटन के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। विभिन्न विभागों से भूमि आवंटन की मांग को लेकर प्रस्ताव सीएम भजनलाल शर्मा के स्तर पर चर्चा के लिए रखे गए। सीएम ने इन प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है। इनमें राजधानी जयपुर में संचालित जिन सरकारी स्कूलों के पास अपने खेल मैदान नहीं थे उन्हें भी खेल मैदानों के लिए भूमि आवंटित की गई है। राज्य सरकार की ओर से बीते एक साल में अभियान के तौर पर भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों की सूची तैयार की गई। इसमें  141 भूमिहीन विद्यालयों एवं खेल मैदानों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सैटेलाइट एवं उप जिला अस्पतालों सहित पशु चिकित्सा केन्द्रों, विभिन्न विभागों के राजकीय कार्यालयों के अतिरिक्त श्मशान, कब्रिस्तान लिए कुल 496 बीघा से अधिक भूमि का आवंटन किया है। वहीं, जयपुर विकास प्राधिकरण को 835 बीघा से अधिक भूमि के 99 आवंटन प्रस्ताव भिजवाए गए हैं।  जिला प्रशासन की ओर से इस अभियान के तहत कुल 240 प्रकरणों में भूमि आवंटन की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Student Election: छात्रसंघ चुनाव पर सरकार का हाईकोर्ट में जवाब, कहा- फिलहाल यह संभव नहीं
विज्ञापन

इन विभागों को मिलेगी जमीन
 प्रशासन द्वारा भूमिहीन विद्यालयों, खेल मैदानों, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्व विभाग, कॉलेज शिक्षा विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के कार्यालयों के लिए भूमि का आवंटन किया गया। इस मंजूरी के साथ भूमिहीन राजकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों के भवन निर्माण होंगे, आमजन के लिए राजकीय कार्यालयों एवं चिकित्सालयों में सुविधाएं भी बढ़ेंगी । साथ ही, खेल मैदान विकसित होने से खेल प्रतिभाओं को भी अपने हुनर को तराशने के लिए व्यापक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed