फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Former CM accuses Beniwal-Kirori of toppling govt, Meena says Gehlot himself is real mastermind

Jaipur News: पूर्व CM ने बेनीवाल-किरोड़ी पर लगाया सरकार गिराने का आरोप, मीणा बोले- असली सूत्रधार तो गहलोत खुद

Sat, 30 Aug 2025 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Aug 2025 06:28 PM IST
सार

Jaipur News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने तंज कसा कि दोनों नेता उस दौर में दोस्त थे और सरकार गिराने की कोशिशों में बराबर के साझेदार बने। गहलोत ने यह भी इशारा किया कि इन प्रयासों में पैसों की चर्चाएं भी हुई थीं। वहीं, किरोड़ी ने आरोपों को लेकर गहलोत पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
Jaipur News: Former CM accuses Beniwal-Kirori of toppling govt, Meena says Gehlot himself is real mastermind
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रमुख हनुमान बेनीवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने उनकी सरकार गिराने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

 
‘हेलिकॉप्टर से घूमकर रची गई साजिश’
गहलोत ने अपने बयान में कहा कि बेनीवाल और मीणा उस समय सरकार गिराने की साजिश में सक्रिय थे और हेलिकॉप्टर से प्रदेश में घूम-घूमकर राजनीति कर रहे थे। उन्होंने तंज कसा कि दोनों नेता उस दौर में दोस्त थे और सरकार गिराने की कोशिशों में बराबर के साझेदार बने। गहलोत ने यह भी इशारा किया कि इन प्रयासों में पैसों की चर्चाएं भी हुई थीं, लेकिन उन्होंने इस पर विस्तार से बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बच गई, यही बड़ी बात है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: भाजपा अदालत में कुछ और, जनता के सामने कुछ और कहती रही, एसआई भर्ती फैसले पर बोले अशोक गहलोत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मीणा ने किया पलटवार
गहलोत के आरोपों पर किरोड़ी लाल मीणा ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गहलोत खुद अपनी सरकार गिराने के असली सूत्रधार थे। मीणा के अनुसार गहलोत ने अपने ही विधायकों के अधिकारों पर डाका डाला, जिससे बगावत हुई। उन्होंने दावा किया कि गहलोत की सरकार जनता की नजरों में उसी दिन गिर गई थी, जब युवाओं के सपनों का सौदा नकल माफिया से किया गया और भ्रष्टाचार शासन का हिस्सा बना दिया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘यह गहलोत सरकार के पाप हैं, हम निर्दोष अभ्यर्थियों के साथ खड़े हैं’, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा
 
पेपर लीक मामले पर भी साधा निशाना
मीणा ने आगे आरोप लगाया कि गहलोत सरकार ने पेपर लीक मामले में सबूत होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे दोषियों को संरक्षण दिया गया। उनका कहना था कि युवाओं की मेहनत और सपनों से खिलवाड़ हुआ और यही सरकार के खिलाफ सबसे बड़ा आक्रोश बना। मीणा ने कहा कि जनता ने मौका मिलते ही हिसाब चुकता कर दिया और गहलोत को विपक्ष में बैठा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed