फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Food Safety Department caught 13700 kg of smelly low quality desi ghee.

Jaipur News: सेहत के नाम पर जहर का व्यापार; फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने पकड़ा 13700 किलो बदबूदार घटिया देसी घी

Fri, 17 May 2024 05:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 17 May 2024 05:19 PM IST
सार

विश्वकर्मा इलाके में श्री सरस के नाम से देसी घी का व्यापार करने वाले एक व्यापारी पर फूड सेफ्टी डिमार्पमेंट ने कार्रवाई की। ये घी बिक्री के लिए ही पहुंचने वाला था इससे पहले ही टीम ने कार्रवाई कर घी को सीज कर दिया।

विज्ञापन
Jaipur News: Food Safety Department caught 13700 kg of smelly low quality desi ghee.
फैक्ट्री में छापेमारी में पकड़ा गया घटिया घी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र फूड सेफ्टी डिमार्पमेंट ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए घटिया देसी घी एक बड़ी खेप पकड़ी। ये कार्रवाई जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में श्री सरस के नाम से देसी घी का व्यापार करने वाले एक व्यापारी पर की गई। कार्रवाई के दौरान 13700 किलो घटिया घी बरामद किया गया। घटिया क्वालिटी के घी के स्टॉक को टीम ने सीज कर दिया है। घी से उठ रही बदबू के बाद टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये बिकने के लिए शीघ्र ही शहर में पहुंचने वाला था। घटिया होने की वजह से इसके इस्तेमाल करने से कितने लोगों की सेहत के साथ में खिलवाड़ होता इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। जयपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम के छापेमारी में फैक्ट्री से घी के कुल 854 कार्टन सीज किए गए हैं। ये घी 'श्री सरस' ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था और इसमें से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन


अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि यह पहली बार है जब जयपुर में इतनी बड़ी मात्रा में घटिया क्वालिटी का घी पकड़ा गया है। फैक्ट्री में पाया गया घी दमन से लाया जाता था और शेखावाटी क्षेत्र (चूरू, सीकर, झुंझुनूं) में बेचा जाता था। इस घी को बाजार में लगभग 350 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने फैक्ट्री से घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ओझा ने बताया कि फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि यह घी ट्रांसपोर्ट के जरिए यहां लाया जाता था। जयपुर और आसपास के शहरों में भी इसकी सप्लाई की जाती थी।


इस कार्रवाई के बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने नागरिकों को सचेत किया है कि वे घी खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की जांच अवश्य करें और संदिग्ध उत्पादों की सूचना तुरंत विभाग को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed