फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Flag march of BSF and police personnel regarding elections, monitoring for emergency

Jaipur News: चुनावों को लेकर BSF और पुलिस के जवानों का फ्लैग मार्च, आपात स्थिति के लिए कर रहे हैं निरीक्षण

Fri, 05 Apr 2024 04:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 04:05 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों में शांति बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण तरीके से मतदान कराने को लेकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जयसिंहपुरा खोर इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च जवानों को क्षेत्र से अवगत कराने के लिए था ताकि आपातकालीन स्थिति में उन्हें क्षेत्र के बारे में जानकारी रहे।

विज्ञापन
Jaipur News: Flag march of BSF and police personnel regarding elections, monitoring for emergency
जयसिंहपुरा खोर में फ्लैग मार्च - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम चुनावों के मद्देनजर शांतिपूर्ण मतदान कराने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के साथ ही अपराधियों में भय कायम रखने के उद्देश्य से बीएसएफ के जवानों और  जयसिंहपुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के लिए शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा अपराधियों में भय कायम रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रथम, जयपुर उत्तर रानू शर्मा के सुपरविजन और बीएसएफ की ई कंपनी 92 बटालियन के प्रभारी एसएस शेखावत के नेतृत्व में बीएसएफ के जवानों और जयसिंहपुरा खोर पुलिस थाना के जवानों ने मानबाग, सुपर बाजार, सब्जी मंडी, शारदा कॉलोनी, मानपुर सड़वा, श्याम वाटिका, नंद वाटिका, लालवास, जामिया नगर विस्तार, नाई की थड़ी होते हुए सायपुरा सहित संपूर्ण इलाके में  फ्लैग मार्च किया। 
विज्ञापन


फ्लैग मार्च के माध्यम से जवान लोकसभा चुनाव के दौरान निष्पक्षता और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान का संदेश दे रहे हैं। लोगों में फ्लैग मार्च को लेकर उत्सुकता का माहौल है। जानकारी के अनुसार यह फ्लैग मार्च इसलिए भी है कि पुलिस व बीएसएफ के जवान क्षेत्र के हर हिस्से को जान सकें ताकि यदि कानून व्यवस्था बिगड़ने जैसी कोई बात सामने आए तो घटनास्थल की जानकारी के आधार पर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed