फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Five people of a family died due to burning in fire caused by gas cylinder.

Jaipur News: सिलेंडर में धमाके से लगी आग, परिवार के पांच लोगों की मौत, रोजी-रोटी के लिए बिहार से आए थे जयुपर

Fri, 22 Mar 2024 08:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 22 Mar 2024 08:01 PM IST
सार

विश्वकर्मा इलाके में सुबह आग की खबर फैलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। टीम ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक पांच लोगों का पूरा परिवार जिंदा जल गया।

विज्ञापन
Jaipur News: Five people of a family died due to burning in fire caused by gas cylinder.
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर पूरा परिवार खत्म हो गया। परिवार में पांच लोग थे। घटना सुबह सात बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को कांवटीया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की जानकारी होने पर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार परिवार बिहार का रहने वाला था। जयपुर में रहकर यहां काम करता था। परिवार में पति-पत्नी और तीन बच्चे थे। पूरा परिवार आग की चपेट में आकर खत्म हो गया। हादसे में राजेश (26), उसकी पत्नी रूबी (24), इशू (3) दिलकश (2) और एक साल के बच्चे की मौत हुई है। पड़ोसी ने बताया कि अचानक लगी आग ने पूरे परिवार को चपेट में ले लिया। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद विश्वकर्मा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed