फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Fierce collision between Thar and Swift car in Jaipur

Jaipur News: स्विफ्ट कार से टकराकर दुकान के बेसमेंट में घुसी थार जीप, एयरबैग ने बचाई जान, ड्राइवर फरार

Mon, 21 Jul 2025 11:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Jul 2025 11:10 AM IST
सार

जयपुर के शिप्रापथ थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार थार ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थार दुकान के बेसमेंट में जा घुसी। हादसे में स्विफ्ट सवार युवक एयरबैग की वजह से बाल-बाल बचा, जबकि थार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jaipur News: Fierce collision between Thar and Swift car in Jaipur
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के शिप्रापथ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार थार जीप ने स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद थार जीप बेकाबू होकर पास ही एक दुकान के बेसमेंट में जा घुसी। गनीमत यह रही कि स्विफ्ट कार के एयरबैग समय रहते खुल गए, जिससे उसमें सवार व्यक्ति की जान बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11:45 बजे विजय पथ चौराहे के पास हुई। शिप्रापथ की ओर से एक स्विफ्ट कार मध्यम मार्ग की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार थार जीप ने उसे सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि थार वाहन नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे एक दुकान के बेसमेंट में जा घुसा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  संसद सत्र से पहले सांसद जोशी ने की शांतिपूर्ण संचालन की अपील, राष्ट्रीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरबैग ने बचाई जान
स्विफ्ट कार में सवार व्यक्ति की पहचान गोकुल निवासी, निवाई (जिला टोंक) के रहने वाले युवक के रूप में हुई है। एयरबैग खुलने की वजह से उसे गंभीर चोटों से बचाया जा सका। हालांकि वह गहरे सदमे में है। हादसे के तुरंत बाद थार जीप का ड्राइवर वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बेसमेंट में फंसी क्षतिग्रस्त थार जीप को बाहर निकालकर जब्त कर लिया।

FIR दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने पीड़ित कार मालिक की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। दुकान मालिक को भी नुकसान का आंकलन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed