फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Deputy CM gave a new name to Khatipura market of Jaipur

Jaipur News: दिवाली में जयपुर के खातीपुरा बाजार का नाम बदला, डिप्टी सीएम ने किया एलान, जाने अब क्या कहलाएगा

Fri, 25 Oct 2024 08:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 25 Oct 2024 08:28 PM IST
सार

डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी शुक्रवार को अपनी विधानसभा में खातीपुरा व्यापार मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने इस व्यापार मंडल का नया नाम भी रखा। खातीपुरा को अब आप किस नए नाम से जानेंगे, जानिए इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन
Jaipur News: Deputy CM gave a new name to Khatipura market of Jaipur
कार्यक्रम में मौजूद दिया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलाबी नगरी जयपुर में दिपावली की विशेष सजावट का काम शुरू हो चुका है। मंत्री-विधायक अपनी-अपनी विधानसभाओं में जाकर बाजारों में लाइटिंग का शुभारंभ कर रहे हैं। डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी आज शुक्रवार को अपनी विधानसभा में खातीपुरा व्यापार मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुईं। विद्याधरनगर विधानसभा में आने वाले खातीपुरा व्यापार मंडल को अब रानी बाजार व्यापार मंडल के नाम से जाना जाएगा। यह एलान खुद डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने शुक्रवार को इस व्यापार मंडल के कार्यक्रम में शामिल होकर किया।
विज्ञापन


विद्याधर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध हूं
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को सीकर रोड व्यापार मंडल द्वारा की जा रही बाज़ार साज-सज्जा में लाइट डेकोरेशन का शुभारम्भ किया। इस मौक़े पर हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य जी भी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री ने सभी क्षेत्रवासियों को त्योहारों की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की पूरी टीम विद्याधर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध हैं और तेजी से विकास के काम शुरू किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कार्नीवाल का भी शुभारम्भ किया
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खातीपुरा व्यापार मंडल दिवाली कार्नीवाल का भी शुभारम्भ किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मंच से इस व्यापार मंडल के नए नाम रानी बाजार व्यापार मंडल किए जाने की जानकारी भी दी। इस मौक़े पर जयपुर हेरिटेज मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर तथा पार्षदगण मौजूद रहे। दिया कुमारी ने उपस्थित व्यापारियों को आश्वासन दिया की विकास से संबंधित उनकी सभी मांगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed