{"_id":"67604537c5700ba7ec0117f5","slug":"jaipur-news-cyclist-seriously-injured-after-being-hit-by-a-high-speed-mercedes-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: तेज रफ्तार मर्सिडीज की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, खंभे से टकराकर चकनाचूर हुई कार, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: तेज रफ्तार मर्सिडीज की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, खंभे से टकराकर चकनाचूर हुई कार, चालक फरार
Mon, 16 Dec 2024 08:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:50 PM IST
सार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहन दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद एयरबैग खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई। हालांकि, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके पहिए तक अलग हो गए।
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरमाड़ा थाना क्षेत्र के जयपुर-सीकर हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराते हुए दीवार में घुस गई। हादसे के बाद कार चालक सनरूफ के जरिए गाड़ी से बाहर निकला और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना सुबह माधो नगर स्थित रानी बाग गार्डन के पास हुई। मर्सिडीज कार जयपुर से चौमूं की ओर जा रही थी, जब लक्की फार्म हाउस से निकल रहे चौकीदार मोहन गुर्जर (50) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहन दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे कांवटियां अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
थानाधिकारी उदयभान ने बताया कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद एयरबैग खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई। हालांकि, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके पहिए तक अलग हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की कार, चालक फरार
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया। चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा तेज गति और लापरवाही के कारण हुआ।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।