फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Crime graph increased in the capital Jaipur, police busy searching for criminals

Jaipur News: राजधानी में बढ़ा अपराध का ग्राफ, महेश नगर में 56 लाख तो विद्याधर नगर में 13 लाख की ठगी

Mon, 01 Jul 2024 01:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Jul 2024 01:50 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में लगातार अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक दो मामलों को छोड़कर ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। शातिर अपराधी लगातार पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: Crime graph increased in the capital Jaipur, police busy searching for criminals
राजस्थान बढ़े चोरी-ठगी के मामले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेश नगर में नौकरी के नाम पर 56 लाख तो विद्याधर नगर में व्यापार के नाम पर 13 लाख की ठगी की गई। राजधानी में बढ़ रहे चोरी-धोखाधड़ी और ठगी के मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन


नौकरी के नाम पर युवक से ठगे 56 लाख
महेश नगर थाना इलाके में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर एक युवक से 56 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार दौसा निवासी संतोष कुमार मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर रिंकू कुमार मीणा और अनिता मीणा ने उससे 56 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे नौकरी नहीं लगवाई। अब आरोपी रुपये भी नहीं लौटा रहे हैं। रुपये मांगने पर आरोपी अब उसे धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान होकर पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फल-सब्जी व्यापार में निवेश का प्रलोभन देकर युवक से ठगे 13 लाख
विद्याधर नगर थाना इलाके में फल-सब्जी व्यापार में निवेश का प्रलोभन देकर युवक से 13 लाख ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-7 विद्याधर नगर निवासी उमा शंकर अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया कि फल-सब्जी व्यापार में निवेश का प्रलोभन देकर जितेंद्र कुमार अग्रवाल ने उससे 13 लाख 35 हजार रुपये ले लिए। आरोपी ने रुपये लेकर उसे खुर्द-बुर्द कर दिया। आरोपी अब रुपये लौटाने से इनकार कर रहा है। ठगी का पता चलने पर पीडित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीओ में इंवेस्ट करने के नाम पर युवक से ठगे सात लाख
गलतागेट थाना इलाके में कम्पनी के आईपीओ स्कीम में रुपये लगाकर मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक युवक से सात लाख रुपए से ज्यादा की राशि ठगने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार नागतलाई कच्ची बस्ती सूरजपोल निवासी कृष्ण कुमार ने मामला कि एवेन्डस इक्विटी एसेट मैनेजमेट की आईपीओ स्कीम में निवेश का झांसा देकर ठगों ने उससे सात लाख 15 हजार 500 रुपये अलग-अलग निवेश करवा लिए। निवेश के बाद भी पीड़ित को उसका लाभ नहीं मिला और ना ही मूल रकम। ठगी का पता चलने पर पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कर्मचारी पानी लेने गया, पीछे से युवक चूड़ियों के डिब्बे चुरा ले गया
नाहरगढ़ थाना इलाके में एक चोर दुकान सूनी पाकर चार चूड़ियों के डिब्बे चुराकर ले गया। इस संबंध में दुकानदार ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार श्रीराम भवन निवासी लक्ष्मण शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि 21 जून को वह अपने गांव चला गया। पीछे कर्मचारी दुकान संभाल रहा है। वह होलसेल का काम करता है। दुकान खोलने के बाद कर्मचारी पानी लेने चला गया। वापस आया तो चार चूड़ियों के डिब्बे नहीं मिले। इस पर उसने मुझे घटना की जानकारी दी। गांव से लौटने के बाद उसने दुकान और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो एक युवक चार चूड़ियों के डिब्बे ले जाता नजर आया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

धोखाधड़ी के मामले में अप्पू घर कम्पनी के डायरेक्टर सहित दो लोग गिरफ्तार
हरमाड़ा थाना पुलिस ने अप्पू घर इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्रा.लि.कंपनी के डायरेक्टर सहित दो जनों को धोखाधड़ी करने पर गिरफ्तार किया गया है। डायरेक्टर ने जयपुर-दिल्ली रोड पर जेडीए से पार्क विकसित करने के लिए लीज पर ली गई भूमि पर आवासीय प्लॉट काटकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया हैं।

हरमाड़ा सीआई दिलीप खदाव ने बताया कि कंपनी का डायरेक्टर मोनी विजेश्वर निवासी सैनिक फार्म, कंट्री क्लब नेब सराय नई दिल्ली और राजन शर्मा निवासी फूलबाग, अलवर का रहने वाले हैं। दोनों ने साल 2007 में 99 साल की लीज पर जेडीए से पार्क विकसित करने के मकसद से जेडीए से 300 एकड़ जमीन सस्ती दर पर अलॉट करवाई। जहां पर वाटर पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, वैलनेस सेंटर बनाकर इनका खर्च निकालना था। इसके साथ ही 400 करोड़ रुपये खर्च कर 1500 लोगों को रोजगार देना बताया गया।

दोनों ने जेडीए से बिना अप्रूवल लिए कॉलोनी काटना शुरू कर दी और लोगों को कॉमर्शियल, रेजिडेंशियल प्लॉट बेचने शुरू कर दिए। इसमें कई लोगों ने इनवेस्टमेंट किए थे। धोखाधड़ी सामने आने पर पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराना शुरू किया। साल 2019 में वैशाली नगर निवासी शिखा मील ने इन लोगों के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके पास साल 2016 में कंपनी के एक पदाधिकारी राजन शर्मा ने फोन करके बताया कि दिल्ली रोड पर दौलतपुरा के पास उनकी कंपनी मेगा टूरिस्ट सिटी बना रही है। आप उसमें प्लॉट ले लो आपको बड़ा फायदा होगा।


उसने कुछ प्लॉट बुक कराए और करीब 50-60 लाख रुपए दे दिए। काफी समय निकलने के बाद भी कोई निर्माण नहीं हुआ। पीड़िता ने पदाधिकारी से जेडीए की परमिशन मांगी तो आरोपियों ने उन्हें भगा दिया था। जिस पर पुलिस ने जांच की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed