{"_id":"6603dc0ad1e848e8e608458e","slug":"jaipur-news-class-9-english-book-published-after-the-end-of-the-session-uk-flag-printed-on-the-cover-page-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: शैक्षिक सत्र समाप्त होने के बाद छपकर आई कक्षा 9 की इंग्लिश बुक, कवर पेज पर छापा यूके का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: शैक्षिक सत्र समाप्त होने के बाद छपकर आई कक्षा 9 की इंग्लिश बुक, कवर पेज पर छापा यूके का झंडा
Wed, 27 Mar 2024 02:13 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:13 PM IST
सार
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर द्वारा प्रिंट की गई कक्षा 9वीं की इंग्लिश बुक पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आपत्ति दर्ज कराई है। साल खत्म होने पर छपकर आई इस किताब के कवर पेज पर ब्रिटेन का झंडा छपा है, जो कि आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर द्वारा प्रिंट की गई english remedial workbook, कक्षा 9 के प्रकाशन पर कड़ी आपत्ति जताते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक, आशीष मोदी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने बुक की प्रिंटिंग को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि शैक्षिक सत्र समाप्त होने पर इस पुस्तक को छपवाने का औचित्य क्या था। जबकि अब बच्चे इसका उपयोग ही नहीं कर पाएंगे। इसका प्रकाशन यदि समय रहते किया जाता तो छात्रों को इसका लाभ मिलता। दूसरा, बुक के कवर पेज पर ब्रिटेन का राष्ट्रीय ध्वज छपा है, जो कि घोर आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा की किस स्तर पर इस किताब के प्रिंट का निर्णय हुआ, इसकी जांच की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।