{"_id":"683692fc7d3614bdf80039a2","slug":"jaipur-news-bjp-leaders-clash-ahead-of-jp-nadda-s-visit-tiranga-yatra-feedback-at-the-center-of-controversy-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जेपी नड्डा के दौरे से पहले बीजेपी नेताओं में छिड़ा घमासान, तिरंगा यात्रा फीडबैक बना विवाद की जड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जेपी नड्डा के दौरे से पहले बीजेपी नेताओं में छिड़ा घमासान, तिरंगा यात्रा फीडबैक बना विवाद की जड़
Wed, 28 May 2025 10:10 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 28 May 2025 10:10 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे से पहले ही प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के बीच तीखा विवाद देखने को मिला। दौरे की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में तिरंगा यात्रा फीडबैक को लेकर जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रस्तावित राजस्थान दौरे से पहले ही पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विवाद की गरमाहट देखने को मिली। दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान तिरंगा यात्रा के फीडबैक को लेकर दो वरिष्ठ नेताओं के बीच जमकर बहस हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तिरंगा यात्रा संयोजक भूपेंद्र सैनी और बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर के बीच फीडबैक को लेकर पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते तू-तू, मैं-मैं और आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई। हालत यहां तक पहुंच गई कि दोनों नेताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Borad: आज RBSE 10th का रिजल्ट, 10 लाख से ज्यादा बच्चों का इंतजार, 2024 का परिणाम 93.03 फीसदी रहा था
विज्ञापन
पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को देखते रह गए। माहौल को बिगड़ता देख कुछ नेताओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की लेकिन तब तक काफी कुछ हो चुका था। सूत्रों के अनुसार राजेश गुर्जर ने इस मामले की शिकायत सीधे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से की। शिकायत के बाद गुर्जर बिना बैठक में शामिल हुए ही कार्यालय से रवाना हो गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से पहले प्रदेश संगठन के भीतर ऐसा टकराव पार्टी के लिए चिंता का विषय बन सकता है। अब देखना होगा कि प्रदेश नेतृत्व इस विवाद को कैसे संभालता है और आगामी दौरे की तैयारियों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाता है।