{"_id":"69a57b9c0d7e6cddaa0eb573","slug":"jaipur-news-beniwal-targets-govt-makes-big-claim-on-udaipur-files-vows-to-contest-civic-polls-strongly-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: बेनीवाल का सरकार पर हमला, उदयपुर फाइल्स पर बड़ा दावा; निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: बेनीवाल का सरकार पर हमला, उदयपुर फाइल्स पर बड़ा दावा; निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का ऐलान
Mon, 02 Mar 2026 05:33 PM IST
Priya Verma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priya Verma
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:33 PM IST
सार
जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने उदयपुर फाइल्स से लेकर यूजीसी विवाद और कानून-व्यवस्था तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को जयपुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और आने वाले निकाय व पंचायती राज चुनाव पूरी मजबूती से लड़े जाएंगे।
विज्ञापन
उदयपुर फाइल्स पर बड़ा दावा
बेनीवाल ने उदयपुर फाइल्स को लेकर कहा कि यह मामला एप्स्टीन मॉडल की तरह सामने आएगा। उन्होंने दावा किया कि इसके तार मुख्यमंत्री कार्यालय के इर्द-गिर्द जुड़े हुए हैं और यदि वास्तविक खुलासा हुआ तो कई कैबिनेट मंत्री, भाजपा संगठन के बड़े चेहरे बेनकाब होंगे। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस प्रकरण में सौदेबाजी की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
यूजीसी विवाद पर क्या बोले
यूजीसी से जुड़े हालिया विवाद पर सांसद ने कहा कि देश के कई राज्यों में जो जातियां ओबीसी में आती हैं, वही केंद्र में सामान्य वर्ग में गिनी जाती हैं। उनके मुताबिक यूजीसी की टीमों ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्गों के साथ हो रहे अन्याय को देखा है लेकिन कुछ लोग नए नियमों को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि अन्याय चाहे किसी भी वर्ग के साथ हो, न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर में 13वां विशाल फागोत्सव ‘ढूंढाड़ की धमाल’ हुआ रंगारंग, दिया कुमारी ने दी होली की बधाई
पीएम मोदी के दौरे पर तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे को बेनीवाल ने इवेंट मैनेजमेंट करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जमीनी समस्याओं, महंगाई और युवा बेरोजगारी से ज्यादा मंच, कार्यक्रम और प्रचार की चिंता है। सरकार समाधान के बजाय भाषणों तक सीमित है।
जातिवाद और कानून-व्यवस्था पर हमला
बेनीवाल ने कहा कि वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के शासनकाल में प्रदेश में जातीय द्वेष बढ़ा। उन्होंने बढ़ते गैंगवार और आपराधिक घटनाओं को लेकर मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा।
आरएलपी द्वारा पीएम के दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चलाए गए ट्रेंड का जिक्र करते हुए बेनीवाल ने कहा कि कुछ ही घंटों में लाखों ट्वीट यह दर्शाते हैं कि राजस्थान का युवा भाजपा और भजनलाल सरकार की नीतियों से आहत है।
जयपुर आवास पर नावां विधानसभा क्षेत्र सहित डीडवाना-कुचामन जिले से कांग्रेस के 500 सक्रिय नेताओं ने आरएलपी की सदस्यता ली। बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रहेगी और राजस्थान के हित सर्वोपरि रहेंगे।