फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Bakery products were being made amid heavy filth, MLA inspected and gave instructions for action

Jaipur News: भारी गंदगी के बीच बन रहे थे बेकरी प्रोडक्ट्स, विधायक ने निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए

Sat, 07 Dec 2024 01:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 01:23 PM IST
सार

जनसुनवाई के दौरान व्यास कॉलोनी के रहवासियों ने रिहायशी क्षेत्र में अवैध बेकरी चलाए जाने की शिकायत की, जिस पर हवामहल विधायक ने खुद बेकरी का निरीक्षण किया और भारी गंदगी के बीच तैयार किए जा रहे सामान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Jaipur News: Bakery products were being made amid heavy filth, MLA inspected and gave instructions for action
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवामहल विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर में जनसुनवाई के दौरान विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य को व्यास कॉलोनी के रहवासियों द्वारा कॉलोनी के घर में चल रही अवैध बेकरी व ब्रेड की फैक्ट्री चलाए जाने की शिकायत पर विधायक ने खुद जाकर फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में सफाई का बिल्कुल अभाव और भारी गंदगी पाई गई। फैक्ट्री में नकली घी का उपयोग कर खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। इसके साथ ही खुले में और टॉयलेट के पास खाद्य पदार्थ रखे गए थे, जो कि स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं।

विज्ञापन


विधायक ने मौके पर पाई गई गंभीर शिकायतों पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को फूड सेफ्टी नियमों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी अनियमित गतिविधियां जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हैं और बीमारियों का कारण बनती हैं। इस तरह के अवैध और अस्वच्छ कार्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि जनता की सेहत और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed