फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Attempt of cyber fraud by creating fake ID in the name of Collector Neelabh Saxena

Jaipur News: कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के नाम से फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिकारियों को सतर्क किया

Sat, 05 Oct 2024 06:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 05 Oct 2024 06:07 PM IST
सार

कलेक्टर ने एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय को घटना की जानकारी देकर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सावधान रहने और इस तरह के मैसेज पर पैसे न भेजने की अपील की है।

विज्ञापन
Jaipur News: Attempt of cyber fraud by creating fake ID in the name of Collector Neelabh Saxena
कलेक्टर की फर्जी आईबनाकर ठगी का प्रयास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के नाम से फर्जी आईडी बनाकर जिला स्तरीय अधिकारियों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के नाम से फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगों ने जिला स्तरीय अधिकारियों से पैसे मांगने की कोशिश की। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी तुरंत कलेक्टर को दी, जिससे ठग अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


जिला स्तरीय अधिकारियों ने तत्काल जिला कलेक्टर को घटना की सूचना दी। इसके चलते साइबर ठग अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। साइबर ठगी के प्रयास की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय को भी घटना की जानकारी दी। साथ ही साइबर थाने पर परिवाद दर्ज कराने की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

 
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने बताया कि तीन-चार जिला स्तरीय अधिकारियों ने उनको व्हाट्सएप चैटिंग पर कलेक्टर के नाम से पैसे मांगने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि कोई उजबेकिस्तान का नंबर है जिस पर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की फोटो लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने तत्काल जिला स्तरीय अधिकारियों के ग्रुप में और अन्य परिचितों को मैसेज कर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की। जिला कलेक्टर में किसी को भी मैसेज मिलने पर पैसे नहीं डालने तथा सावधान रहने की अपील की है। जिला कलेक्टर ने एसपी को आईपी ऐड्रेस और अन्य तकनीकी माध्यम से आरोपी को ट्रेस करने के भी निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed