{"_id":"65fd4b5bba05594d630f3757","slug":"jaipur-news-aam-adami-workers-came-to-surround-bjp-state-office-police-arrested-them-using-force-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: BJP प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे आम आदमी कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: BJP प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे आम आदमी कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया
Fri, 22 Mar 2024 02:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:42 PM IST
सार
Jaipur: आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के पार्टी प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे आम आदमी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के प्रदेश कार्यालय के घेराव का आह्वान किया था, जिसके चलते भारी पुलिस बल भाजपा कार्यालय पर मौजूद था। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में भाजपा कोर कमेटी की बैठक चल रही थी, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत राजस्थान कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद थे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता छोटे-छोटे गुटों में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और अचानक अपने सिर पर आम आदमी की टोपी लगाकर विरोध करना शुरू कर दिया। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय के अंदर तक पहुंच गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बाद में सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर विद्याधर नगर थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन