फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: 8 rounds fired at the wedding of university student union president's sister.

Jaipur News: यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष की बहन की शादी में 8 राउंड फायरिंग, शख्स की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 11 Mar 2024 04:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Mar 2024 04:01 PM IST
सार

राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी की बहन की दो दिन पूर्व बूढ़ा पुष्कर स्थित एक रिसोर्ट में हुई शादी में हवाई फायर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स डांस के दौरान आठ राउंड फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
Jaipur News: 8 rounds fired at the wedding of university student union president's sister.
शादी में हर्ष फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी की बहन की शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायर करने के मामले में पुष्कर पुलिस ने किया केस दर्ज, 2 दिन पूर्व बूढ़ा पुष्कर स्थित रिसोर्ट में हुआ था आयोजन, पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में, प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ कर रहे मामले की जांच

विज्ञापन


राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी की बहन की दो दिन पूर्व बूढ़ा पुष्कर स्थित एक रिसोर्ट में हुए शादी समारोह के दौरान हवाई फायर का वीडियो सामने आया है। 31 सेकेंड के इस वीडियो में शादी के दौरान चल रही डांस पार्टी में सीकर का युवक रिवॉल्वर से आठ राउंड हवाई फायर करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर ली है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षु IPS कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि एएसआई बलदेव राम जाप्ते के साथ गश्त करते हुए शनिवार दोपहर बूढ़ा पुष्कर पहुंचे। वहां उन्हें बीट कांस्टेबल धर्मपाल ने बताया कि सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर जीवन सिंह की आईडी पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा गया है कि राजस्थान विश्व विद्यालय के अध्यक्ष निर्मल चौधरी की बहन की शादी में खुलेआम हो रही फायरिंग, प्रशासन को दे रहे हैं खुली चुनौती। 31 सेकेंड के इस वीडियो में डांस के दौरान छोटे हथियार के इस वीडियो में डांस के दौरान छोटे हथियार से लगातार 8 राउंड फायर करते हुए एक युवक नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि सात व आठ मार्च को निर्मल चौधरी की बहन की जॉलीवुड रिसोर्ट में शादी थी। डांस पार्टी में सीकर के ग्राम खेरवा निवासी नबील मोहम्मद ने हवाई फायर किया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी नबील के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed