{"_id":"66ab881dc090201f550b5998","slug":"jaipur-news-15-year-old-boy-got-swept-away-in-the-drain-while-playing-in-the-water-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: पानी में खेलते समय नाले में बह गया 15 साल का लड़का, छह घंटे बाद मिला मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: पानी में खेलते समय नाले में बह गया 15 साल का लड़का, छह घंटे बाद मिला मृत
Thu, 01 Aug 2024 06:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:36 PM IST
सार
बालक के नाले बहने के बाद स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव नाले से निकाला। यह घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के बगरू क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना में बालक की मौत हो गई। सुबह करीब 9 बजे छीपा मोहल्ले में सड़कों पर भरे पानी में खेलते समय 15 साल का एक लड़का बह गया। पीयूष आचार्य (15) अपने दोस्तों के साथ सड़क पर जा रहा था। स्थानीय निवासी विशाल चौधरी ने बताया कि पीयूष का पैर फिसल गया और वह पास के नाले में गिर गया। उसके दोस्तों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उनके हाथों से फिसल गया। यह पूरी घटना पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।
विज्ञापन
पीयूष अपनी कॉलोनी के दोस्तों के साथ सड़क पर भरे पानी में खेल रहा था। इस दौरान वह सड़क पर बने एक नाले के पास गया, जो करीब 5 फीट गहरा और 3 फीट चौड़ा था। नाले के ऊपर रखा हुआ कवर हट गया था, जिससे पानी भंवर की तरह नाले में जाने लगा। भंवर को पास से देखने के चक्कर में पीयूष नाले के करीब गया और उसमें गिर गया।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर नाले से बाहर निकाला। दुर्भाग्यवश, पीयूष को मृत अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन
इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और नाले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपाय करने की बात कही है। इस दुखद घटना ने स्थानीय निवासियों को भी सतर्क कर दिया है, जिससे वे अपने बच्चों को ऐसी जगहों से दूर रखने की सलाह दे रहे हैं।